
मणिपुर में दोबारा AFSPA लगा तो हिंसा में शामिल लोग जिम्मेदार होंगे: CM एन बीरेन सिंह
AajTak
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह राज्य में जारी हिंसा से ''बेहद परेशान'' हैं. उन्होंने कहा कि अभी समाज में जो कुछ भी चल रहा है, वह बहुत ज्यादा है. अगर कोई या कोई भी समूह कानून को अपने हाथ में लेता रहेगा तो सरकार के लिए इसे बर्दाश्त करना मुश्किल होगा.
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह राज्य में जारी हिंसा से ''बेहद परेशान'' हैं. उन्होंने कहा कि अभी समाज में जो कुछ भी चल रहा है, वह बहुत ज्यादा है. अगर कोई या कोई भी समूह कानून को अपने हाथ में लेता रहेगा तो सरकार के लिए इसे बर्दाश्त करना मुश्किल होगा. केंद्र सरकार देखती नहीं रहेगी. अगर AFSPA फिर से लागू होता है तो हिंसा में शामिल लोग जिम्मेदार होंगे. सीएम थौबल जिले के लिलोंग चिंगजाओ क्षेत्र में गोलीबारी की घटना में घायल हुए लोगों से मिलने के बाद मीडिया से मुखातिब थे.
उन्होंने कहा, 'अगर सरकार अवांछित AFSPA को फिर से लागू करने सहित कोई कड़ी कार्रवाई करती है तो लगातार हिंसा में शामिल रहने वाले तत्वों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए. मैं बेहद परेशान हूं. सरकार यह सब हमेशा के लिए नहीं देख सकती.'
AFSPA को छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया था पिछले साल अक्टूबर से पूर्वोत्तर राज्य के पहाड़ी इलाकों और इम्फाल घाटी के 19 पुलिस थाना क्षेत्रों में AFSPA को छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया था, जबकि असम के साथ अपनी सीमा साझा करने वाले एक क्षेत्र को मई में हुए हिंसक जातीय संघर्षों के बावजूद इसके दायरे से बाहर रखा गया था.
सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम (AFSPA) सुरक्षा बलों को अभियान चलाने और बिना किसी पूर्व वारंट के किसी को भी गिरफ्तार करने का अधिकार देता है, इसके अलावा अगर सुरक्षा बल किसी की गोली मारकर हत्या करते हैं तो उन्हें गिरफ्तारी और अभियोजन से छूट मिलती है. मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि वे कानून को अपने हाथ में न लें और अगर उन्हें कुछ भी संदिग्ध लगे तो संबंधित अधिकारियों को सूचित करें ताकि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके.
उन्होंने उनसे "मणिपुर के दुश्मनों" की पहचान करने और आंतरिक संघर्षों में शामिल होने के बजाय एकजुट होकर उनका सामना करने को भी कहा. सिंह ने यहां एक निजी अस्पताल में घायलों से मुलाकात की, जहां गोलीबारी में गोली लगने से घायल हुए चार लोगों का इलाज किया जा रहा है.
सोमवार को अल्पसंख्यक बहुल लिलोंग चिंगजाओ में प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की राजनीतिक शाखा रिवोल्यूशनरी पीपुल्स फ्रंट (आरपीएफ) के कैडरों ने चार ग्रामीणों की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना में दस अन्य घायल हो गए फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. हमले के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने उन चार गाड़ियों में आग लगा दी, जिनमें हमलावर आए थे. हिंसा के बाद थौबल, इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



