
मंत्री आवास में जुआ, जीत पर विवाद और दोस्त का मर्डर... चंद घंटों में लखनऊ पुलिस ने ऐसे किया कत्ल का खुलासा
AajTak
31 अगस्त और 1 सितंबर की दरमियानी रात करीब 2 से 3 बजे के बीच पुलिस को सूचना मिली कि लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बेगरिया गांव में मौजूद केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के आवास पर एक लड़के का कत्ल हुआ है. लाश मौका-ए-वारदात पर मौजूद है. ये ख़बर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया.
Lucknow Murder Case: यूपी की राजधानी लखनऊ में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के आवास पर एक युवक की हत्या के चलते सितंबर महीने का पहला दिन पुलिस के लिए काफी गहमा-गहमी वाला रहा. लेकिन पुलिस ने चंद घंटों में ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया और तीन आरोपी भी पकड़े गए. कातिल कोई और नहीं बल्कि मृतक के साथी निकले. हत्या की वजह भी हैरान करने वाली है. आइए जान लेते हैं इस हत्याकांड की पूरी कहानी.
31 अगस्त - 1 सितंबर 2023, लखनऊ
पुलिस को दरमियानी रात करीब 2 से 3 बजे के बीच सूचना मिली कि ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बेगरिया गांव में मौजूद केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के आवास पर एक लड़के का मर्डर हुआ है. लाश मौका-ए-वारदात पर मौजूद है. ये खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. क्योंकि ये मामला किसी आम इंसान का नहीं बल्कि मोदी सरकार के एक मंत्री से जुड़ा था. लिहाजा, आनन-फानन में लखनऊ पुलिस के तमाम आला अफसर फोरेंसिक टीम के साथ चंद लम्हों में ही मौके पर जा पहुंचे.
पुलिस ने बारीकी से की छानबीन
पुलिस और फोरेंसिक टीम जब मंत्री के आवास पर पहुंची तो देखा कि एक कमरे में फर्श पर खून से सनी एक लाश पड़ी थी. पुलिस ने उस पूरे कमरे में छानबीन की. लाश के आस-पास से सुबूत जुटाए. इसी दौरान पुलिस को वहां से एक लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद हुई. जिसका लाइसेंस मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास के नाम पर है. पुलिस ने उस घर में मौजूद तमाम लोगों से पूछताछ की. रातभर ये सिलसिला चलता रहा. ये कार्रवाई सुबह तक यूं ही चली. इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. मौके पर मौजूद लोगों को हिरासत में लिया गया. ताकि उनसे आगे की पूछताछ की जा सके.
मंत्री के बेटे का दोस्त था मृतक

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



