
मंत्रियों को डांट देती हैं जया', राजीव शुक्ला का खुलासा, अमिताभ के बारे में कही बड़ी बात
AajTak
राजीव शुक्ला ने अमिताभ बच्चन के राजनीतिक सफर पर बड़ा बयान दिया. बोफोर्स घोटाले, वीपी सिंह से टकराव और राजनीति छोड़ने के फैसले पर क्या कहा? ये तो पढ़ें ही, साथ ही ये जाने कि जया बच्चन का राजनीतिक गलियारों में कैसा बिहेवियर है.
अमिताभ बच्चन साल 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद, अपने करीबी दोस्त और इंदिरा गांधी के बेटे राजीव गांधी के समर्थन में कांग्रेस पार्टी से जुड़ गए. राजीव गांधी के कहने पर उन्होंने इलाहाबाद सीट से चुनाव लड़ा और भारी बहुमत से जीत हासिल की. लेकिन उनका राजनीतिक करियर ज्यादा लंबा नहीं चला, क्योंकि बोफोर्स घोटाले में उनका नाम आने के बाद उन्होंने 1987 में इस्तीफा दे दिया.
अमिताभ को नहीं छोड़नी चाहिए थी राजनीति!
हाल ही में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और सीनियर पत्रकार राजीव शुक्ला ने अमिताभ बच्चन के राजनीतिक सफर पर बात की. उन्होंने कहा कि अगर अमिताभ ने राजनीति बीच में नहीं छोड़ी होती, तो वो इसमें भी बड़ा नाम बन सकते थे.
राजीव शुक्ला ने ANI से बातचीत में कहा- जैसे किसी भी नेता पर हमले होते हैं, वैसे ही उन पर भी हुए. वीपी सिंह ने खास तौर पर उन्हें निशाना बनाया था. बोफोर्स केस के बाद वो बहुत परेशान और दुखी हो गए थे. उस समय मैंने उनके समर्थन में कई लेख लिखे और उनसे अक्सर मिलता भी था.
उन्होंने आगे कहा कि अगर अमिताभ राजनीति में बने रहते, तो वो एक मजबूत नेता साबित होते. उस समय वो ‘मैं आजाद हूं’, ‘शहंशाह’ और ‘तूफान’ जैसी फिल्मों की शूटिंग भी कर रहे थे. ये उनके लिए काफी तनाव भरा दौर था, इसलिए उन्होंने राजनीति छोड़ने का फैसला किया. लेकिन मुझे आज भी लगता है कि अगर वो इस्तीफा न देते और वीपी सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ते, तो वो फिर भी जीत जाते.
जया ने लगाई मिनिस्टर्स की डांट













