
मंगलुरुः प्रेशर कुकर आईईडी विस्फोट मामले में NIA का एक्शन, 2 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
AajTak
इस मामले की जांच एनआईए के हवाले कर दी गई थी. जांच के दौरान आरोपी शारिक को जुलाई 2023 में उसके सह-आरोपी सैयद शारिक के साथ एनआईए की टीम ने गिरफ्तार कर लिया था. तभी उन दोनों के खिलाफ मामला चल रहा था.
NIA Action: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पिछले साल नवंबर में कर्नाटक के मंगलुरु में हुए प्रेशर कुकर विस्फोट मामले में दो आरोपियों के खिलाफ बुधवार को आरोप पत्र दाखिल कर दिया. इस धमाके के पीछे इस्लामिक स्टेट (आईएस) का हाथ बताया जाता है.
दरअसल, पिछले साल 19 नवंबर को आरोपियों में से एक मोहम्मद शारिक एक ऑटो-रिक्शा में सवार होकर प्रेशर कुकर आईईडी ले जा रहा था. तभी अचानक उसने में जबरदस्त विस्फोट हो गया था. आरोपियों ने मंगलुरु के कादरी मंजुनाथ मंदिर में आईईडी लगाने की योजना बनाई थी, ताकि एक समुदाय के बीच आतंक पैदा किया जा सके. लेकिन कम तीव्रता वाला वो बम गलती से रास्ते में ही फट गया था.
इस संबंध में 23 नवंबर 2022 को आईपीसी की धारा 120बी और 307 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 3, 4 और 5 के तहत केस दर्ज किया गया था. जिसका केस नंबर - आरसी-47/2022/एनआईए/डीएलआई था.
इस मामले की जांच एनआईए के हवाले कर दी गई थी. जांच के दौरान आरोपी शारिक को जुलाई 2023 में उसके सह-आरोपी सैयद शारिक के साथ एनआईए की टीम ने गिरफ्तार कर लिया था. तभी उन दोनों के खिलाफ मामला चल रहा था. एनआईए ने बुधवार को उसी मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाते हुए आरोप पत्र दाखिल किया है. एनआईए की जांच के अनुसार, शारिक और सैयद ने एक ऑनलाइन हैंडलर के साथ मिलकर खिलाफत (शरिया कानून) स्थापित करने की साजिश के तहत विस्फोट की योजना बनाई थी. उस साजिश के मुताबिक, मोहम्मद शारिक ने प्रेशर कुकर आईईडी तैयार किया था और सैयद यासीन ने विस्फोटक के लिए सामग्री उपलब्ध कराई थी.
आरोपी शारिक पहली बार नवंबर 2020 में सुरक्षा बलों के रडार पर आया था, जब उसे मंगलुरु शहर में आतंकवाद समर्थक भित्तिचित्रों के लिए राज्य पुलिस ने गिरफ्तार किया था. शारिक और उसके साथियों ने वैश्विक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के समर्थन में पोस्टर लगाया था. इसके बाद, शारिक को 2022 के शिवमोग्गा की आईएस साजिश मामले में भी नामित किया गया था, जिसमें अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. गिरफ्तार किए गए उन 10 लोगों में से, शारिक और सैयद यासीन सहित नौ पर 30 जून 2023 को भोले-भाले मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और भर्ती करने, फंड जुटाने और आईएस की भारत विरोधी गतिविधियों को आगे बढ़ाने, परीक्षण विस्फोट करने के आरोप में आरोप पत्र दायर किया गया था।

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










