
भोपाल: काबू में आई वल्लभ भवन की आग, 7 सदस्यीय समिति 5 बिंदुओं पर जांच कर तीन दिन में सौंपेगी रिपोर्ट
AajTak
इंटरकनेक्टेड वल्लभ भवन-II के निर्माण से पहले 2019 तक सीएम दफ्तर वल्लभ भवन-I से ही चलता था. जिस मंजिल पर आग लगी, उसी पर मुख्यमंत्री बैठते थे. चौथी मंजिल पर सामान्य प्रशासन विभाग है और तीसरी मंजिल पर विभिन्न विभागों के कार्यालय हैं.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुराने मंत्रालय वल्लभ भवन में शनिवार सुबह आग लग गई. वल्लभ भवन के गेट नंबर 5 और 6 के बीच बड़ी बिल्डिंग की 5वीं मंजिल पर आग लगी थी और देखते ही देखते तीसरी से छठवीं मंजिल तक फैल गई. भोपाल, रायसेन, विदिशा के अलावा राजा भोज एयरपोर्ट, भेल और सेना की 100 से अधिक फायर टेंडर्स ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. वल्लभ भवन की पांचवीं मंजिल, सीएम सचिवालय का विस्तार है. इस मंजिल पर रखे दस्तावेज, कई महत्वपूर्ण फाइलें, फर्नीचर, बिजली की फिटिंग समेत सबकुछ आग में जलकर खाक हो गया.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं और 7 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है. यह समिति आग लगने के कारणों, इससे हुई हानि/क्षति, घटना के लिए जिम्मेदार कारकों और लोगों, आग लगने से इमारत को हुए नुकसान, आगे ऐसी घटना ना हो उसके लिए सुझाव, इन सब बिंदुओं पर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट 03 दिन और विस्तृत जांच रिपोर्ट 15 दिन में मुख्यमंत्री के सामने पेश करेगी. वल्लभ भवन में महाशिवरात्रि और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की वजह से शुक्रवार को अवकाश था. यानी गुरुवारशाम करीब 6 बजे के बाद से पुरान मंत्रालय बंद पड़ा था. ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं कि आग किन करणों से लगी.
जिस मंजिल पर आग लगी, 2019 तक सीएम उसी पर बैठते थे
इंटरकनेक्टेड वल्लभ भवन-II के निर्माण से पहले 2019 तक सीएम दफ्तर वल्लभ भवन-I से ही चलता था. जिस मंजिल पर आग लगी, उसी पर मुख्यमंत्री बैठते थे. चौथी मंजिल पर सामान्य प्रशासन विभाग है और तीसरी मंजिल पर विभिन्न विभागों के कार्यालय हैं. एक अधिकारी ने कहा, पांचवीं मंजिल की इमारत की छत आग में 'पिघल' गई. भोपाल में नौ महीनों के भीतर प्रशासनिक भवनों में आग लगने की यह तीसरी घटना है- जिसमें वल्लभ भवन, सतपुड़ा भवन और विंध्याचल भवन शामिल हैं. पिछले साल 12 जून को आग लगने से सतपुड़ा भवन की 4 मंजिलें जलकर खाक हो गई थीं. इस साल 20 फरवरी को उसी इमारत के मलबे में फिर से आग लग गई थी.
कांग्रेस को आग लगने की इस घटना में आ रही साजिश की बू
कांग्रेस को आग लगने की इस घटना में साजिश की बू आ रही है. आग लगने के बाद एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी वल्लभ भवन के सामने सांकेतिक धरने पर बैठ गए. पुराने मंत्रालय की बिल्डिंग में आग लगने की घटना पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार करप्शन की फाइलें जला रही हैं. पांचवी बार वल्लभ भवन को जलाया गया है. पटवारी ने कहा कि लोकतंत्र ही नहीं बचेगा तो लोकतंत्र का चौथा स्तंभ भी कहां बचेगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार की सच्चाई से अवगत कराने का काम करेगी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



