
भूटानी पीएम ने क्यों दिया ऐसा बयान? मोदी सरकार की बढ़ेगी टेंशन
AajTak
भूटान के पीएम लोटे शेरिंग ने कहा है कि चीन ने हमारे क्षेत्र में कोई घुसुपैठ नहीं की है. जबकि 2019 में शेरिंग ने चीन के इस अवैध निर्माण का विरोध किया था. ऐसे में जानकार कयास लगा रहे हैं कि भूटान उस जमीन को चीन को सौंप सकता है.
डोकलाम को लेकर भारत और चीन के बीच जारी विवाद के बीच भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग के हालिया बयान ने भारत की चिंता बढ़ा दी है. भूटान के पीएम शेरिंग ने बेल्जियम के दैनिक न्यूजपेपर से बात करते हुए कहा है कि हमने स्पष्ट रूप से कहा है कि चीन ने हमारे क्षेत्र में कोई घुसपैठ नहीं की है.
जबकि, लगभग दो साल पुरानी एक रिपोर्ट के अनुसार, डोकलाम पठार के 9 किमी पूर्व में चीन ने भूटान के क्षेत्र में उस जगह एक गांव बसा लिया है, जहां 2017 में भारतीय सेना और चीनी सेना का आमना-सामना हुआ था.
रिपोर्ट के अनुसार, चीन की ओर से बसाए गए गांवों के हर घर के दरवाजे पर कार पार्किंग तक की जगह बनाई गई है. चीन इस बस्ती को पांगडा कहता है और यह पूरी तरह से भूटान के क्षेत्र में आता है. वहीं, भूटानी पीएम ने दावा किया है कि ये कथित बस्तियां भूटानी क्षेत्र में नहीं आती हैं. ऐसे में विशेषज्ञ कयास लगा रहे हैं कि भूटान अपनी जमीन चीन को सौंप सकता है.
इसके अलावा, इस क्षेत्रीय विवाद का हल खोजने में चीन की हिस्सेदारी को लेकर भी भूटानी पीएम का बयान भारत के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है. भूटान के प्रधानमंत्री ने ताजा बयान में कहा है, "डोकलाम विवाद का समाधान केवल भूटान के हाथ में नहीं है. चीन भी इसमें शामिल है. हम तीन पक्ष हैं. कोई भी बड़ा या छोटा देश नहीं है, तीनों समान देश हैं और प्रत्येक की गिनती एक है."
जबकि भारत शुरुआत से ही कहता आ रहा है कि चीन ने इस क्षेत्र पर अवैध कब्जा कर लिया है. लगभग छह साल पहले जून 2017 में चीन ने यहां सड़क निर्माण का काम शुरू किया था तो भारतीय सैनिकों ने उसे रोक दिया था. इस दौरान भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच गतिरोध भी हो गया था.
चीन को बताया बराबर का हिस्सेदार

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









