
भूख-प्यास से तड़पकर मर गई घर में कैद मां, बेटे पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
AajTak
एक दिन अरुण अपनी पत्नी और बेटे को लेकर उज्जैन चला गया और बीमार मां को घर में ताला डालकर बंद कर गया. ताले की चाबी अरुण ने दरवाज़े पर टांग दी. अरुण ने काफी देर बाद इंदौर में रहने वाले अपने भाई अजय को फोन कर बताया कि वह सपरिवार उज्जैन निकल गया है.
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक मानवीयता को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक बेटा अपनी बीमार मां को ताले में बंद कर शहर से बाहर चला गया और बीमार मां ने भूख-प्यास से दम तोड़ दिया. पुलिस ने अब बेटे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धरा के तहत केस दर्ज कर लिया है.
दिल को झकझोर देने वाला यह मामला निशातपुरा थाना क्षेत्र का है. थाना प्रभारी रुपेश दुबे ने aajtak को बताया कि 80 साल की बुज़ुर्ग विधवा महिला ललिता दुबे अपने छोटे बेटे अरुण के साथ गोया कॉलोनी में रहती थीं.
बुजुर्ग ललिता बहुत बीमार थीं और चलने फिरने में सक्षम नहीं थीं, लिहाज़ा ज्यादातर समय वो बिस्तर पर ही रहती थीं. अरुण मानसिक रूप से कमज़ोर है और पिता के निधन के बाद पेंशन की राशि मां को मिलती थी, उसी से घर का खर्चा चलता है.
एक दिन अरुण अपनी पत्नी और बेटे को लेकर उज्जैन चला गया और बीमार मां को घर में ताला डालकर बंद कर गया. ताले की चाबी अरुण ने दरवाज़े पर टांग दी. अरुण ने काफी देर बाद इंदौर में रहने वाले अपने भाई अजय को फोन कर बताया कि वह सपरिवार उज्जैन निकल गया है.
मां की स्थिति से वाकिफ अजय ने भोपाल में रहने वाले अपने दोस्तों को फोन कर मां का हालचाल लेने भेजा, लेकिन जब तक दोस्त घर पहुंचे तो ललिता दुबे की मृत्यु हो चुकी थी. सूचना मिलने पर बड़ा बेटा इंदौर से भोपाल आया और मां का अंतिम संस्कार किया.
बेटे के खिलाफ केस दर्ज टीआई रुपेश दुबे के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ललिता दुबे की मौत भूख से होना बताई गई, क्योंकि बिस्तर पर पड़े रहने की वजह से बीमार ललिता दुबे खुद से उठकर खाना या दवाई नहीं ले सकीं और न ही 24 घंटे तक पानी पीया, जिससे उनकी मौत हो गई. इसके बाद बेटे अरुण के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा 105 बीएनएस और भरण-पोषण कानून के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



