
भूकंप के झटकों से दहला ताइवान, गगनचुंबी इमारतें हिलीं, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7 रही
AajTak
ताइवान के उत्तर-पूर्वी तट के पास शनिवार देर रात 7.0 तीव्रता का भूकंप आया. यह उत्तरपूर्वी तट से करीब 32 किलोमीटर दूर आया, जिसकी गहराई लगभग 73 किलोमीटर थी. राजधानी ताइपे में भी झटके महसूस किए गए, लेकिन अभी तक किसी बड़े नुकसान या हताहत की सूचना नहीं मिली.
ताइवान में ज़ोरदार भूकंप आया है. शनिवार देर रात उत्तर-पूर्वी तट के पास 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया. भूकंप के झटके इतने तीव्र रहे कि गगनचुंबी इमारतें हिल गईं. लोगों में दहशत फैल गया और वह इमारतों से बाहर आ गए. भूकंप का केंद्र यिलान शहर से लगभग 32 किलोमीटर दूर समुद्री क्षेत्र में था. बीते तीन दिनों में यह दूसरा तेज भूकंप था, जिससे ताइवान पूरी तरह से हिल गया.
इस भूकंप के झटके राजधानी ताइपे में भी महसूस किए गए. राजधानी में भी इमारतें हिल गईं. राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी ने जानकारी दी है कि फ़िलहाल नुकसान या जान-माल के नुकसान का आकलन किया जा रहा है.
ताइवान, जो दो प्लेट टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन पर स्थित है, भूकंपों के लिए बहुत ही संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है. यहां सैकड़़ों गगनचुंबी इमारतें हैं. इसलिए भूकंप के इतने तेज झटके बड़ा खतरनाक साबित हो सकता है.
भूकंप ताइवान को कितना नुक़सान पहुंचाता है, यह आंकड़े ख़ुद बयान करते हैं. 2016 में दक्षिणी ताइवान में आए भूकंप ने 100 से अधिक लोगों की जान ली थी, जबकि 1999 में 7.3 तीव्रता के भूकंप ने 2,000 से अधिक लोगों की हत्या की थी. ऐसे भूकंपों ने ताइवान में भूकंप सुरक्षा और त्वरित राहत कार्यों के महत्व को और बढ़ा दिया है.
ताइवान की ऊर्जा कंपनी का कहना है कि भूकंप के झटकों के बाद कुछ देर के लिए यिलान में 3,000 घरों में बिजली थोड़े देर के लिए बाधित रही.
सोशल मीडिया पर लोगों ने साझा किया अनुभव

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








