
भीषण गर्मी से तप रहा राजस्थान, इंडो-पाक बॉर्डर पर 55 के पार पहुंचा पारा, फिर भी जवानों का जोश हाई
AajTak
भारत-पाकिस्तान के जैसलमेर से लगी पश्चिमी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. गर्मी का आलम यह है कि मानों सूरज आसमान से आग उगल रहा है. बॉर्डर पर तापमान 55 डिग्री के पार पहुंच गया गया है और इस प्रचंड गर्मी में सरहद पर BSF के जवान व महिला जवान देश की सुरक्षा के लिए दिन रात ड्यूटी पर तैनात हैं.
राजस्थान में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. पूरा प्रदेश इस समय झुलसाने वाली गर्मी और लू की चपेट में है. वहीं भारत-पाकिस्तान की पश्चिमी सीमा पर इन दिनो आसमान से आग बरस रही है और रेत आग का दरिया बन चुकी है. बॉर्डर पर तापमान 55 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और इस जलते अंगारे जैसी सरहद पर बी.एस.एफ के पुरुष और महिला जवान देश की सुरक्षा करने के लिए ड्यूटी पर तैनात हैं.
मौसम विभाग का कहना है कि पूरे क्षेत्र में गर्म और शुष्क पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जो सिंध, बलूचिस्तान और थार रेगिस्तान जैसे क्षेत्रों से आ रही हैं. ये हवाएं उन क्षेत्रों से होकर गुजरती हैं जहां तापमान 50 डिग्री तक पहुंच रहा है. इस वजह से पूरे राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है. भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर आसमान से बरस रही आग राजस्थान की भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर गर्मी का आलम यह है कि पिछले 1 सप्ताह से भारत-पाकिस्तान की पश्चिमी सीमा पर तापमान मापने के लिए लगा यंत्र 54 से 56 डिग्री के बीच तापमान बता रहा है. हालत यह है कि 56 डिग्री पहुंचते-पहुंचते तो यह तापमान मापी यंत्र भी हॉफ जाता है और टेम्परेचर की जगह स्क्रीन काली पड़ जाती है. रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 100 सालों में ऐसी गर्मी कभी नहीं पड़ी. बॉर्डर पर लगे बी.एस.एफ के कैंप के अंदर भी तापमान 53 से 54 डिग्री के आसपास है. भारत-पाकिस्तान सीमा पर तारबंदी के पास मुरार पोस्ट पर ऐसी गर्मी है मानों आग के शोले बरस रहे हो. गर्मी के तपिश इतनी ज्यादा है कि 10 मिनट ठहरने पर ऐसा लगता है कि जैसे पूरा बदन ही पिघल जाएगा. लेकिन इतनी प्रचंड गर्मी के बाद भी जवान देश की सुरक्षा में लगे हुए हैं. ऐसी बात नही हैं कि गर्मी महसूस नहीं करते, सर पर टोपी और चहरे पर फटका, साथ में पानी का बोतल, आंखो पर गोगल्स लगाये कोशिश करते हैं कि सूरज के कहर से कुछ तो राहत मिले. इन जवानों का कहना हैं कि रेत इस तरह से आग की भठ्ठी बन जाता हैं कि कई बार रेत पर चलते-चलते जूते के सोल पिघल जाते हैं. राजस्थान की भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर ठंड के मौसम में तापमान शून्य डिग्री तक पहुंच जाता है, लेकिन गर्मी में 50 डिग्री के ऊपर पहुंच जाता है. इतनी भयानक गर्मी में जवान ऊंट पर बैठकर सरहद पर गश्त करते हैं. इस गर्मी के सीजन में ऐसा पहली बार है, जब पिछले एक सप्ताह से दिन का पारा 50 डिग्री से ऊपर बना हुआ है. प्रचंड गर्मी में ड्यूटी पर तैनात हैं महिला जवान इतनी भीषण गर्मी में बी.एस.एफ की महिला जवान भी बखूबी देश के प्रति अपना फर्ज निभा रही हैं. BSF की महिला जवान ने बताया कि सीमा चौकियों पर तापमान 50 से 52 डिग्री से भी उपर चल रहा है, वे बुलंद हौसलों के साथ ड्यूटी कर रहे हैं. इस भीषण गर्मी में जवानों को लू व तापमान से बचाव के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा उन्हें हमेशा नींबू और प्याज साथ में रखने को कहा गया है. एक अन्य महिला जवान ने बताया कि सीमा पर तापमान 52 से 53 डिग्री पहुंच गया है, लू व गरम हवा इतनी कि आंखे भी नहीं खोल पा रहे हैं. लू से बचाव के लिये सिर पर पटके व आंखों के लिये खास तरह के गोगल्स मुहैया करवाये गए हैं. महिला जवानों का कहना है कि गर्मी के कारण पैरों में छाले भी पड़ जाते हैं. वहीं कई बार तो जवान हीट स्ट्रोक का शिकार भी हो जाते हैं, लेकिन फिर भी वे सभी देश की रक्षा के लिए पूरी मुस्तैदी के साथ सरहद पर तैनात हैं.
राजस्थान के इन जिलों में 45 डिग्री के पार पहुंचा दिन का तापमान राजस्थान के जैसलमेर में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 48 डिग्री सेल्सियस, जालोर में 47 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 48 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 47 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 46 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 45 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 47 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 45 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 45 डिग्री सेल्सियस और जयपुर में 47 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



