भिवानी कांड: राजस्थान पुलिस की मार से गर्भ में हुई नवजात की मौत? जांच के लिए कब्र से निकाला गया बच्चे का शव
AajTak
भिवानी कांड में एक आरोपी श्रीकांत अरोड़ा की मां दुलारी देवी ने राजस्थान पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इसको हरियाणा पुलिस को शिकायत भी दी गई है. जिसमें उन्होंने आरोप लगाए हैं कि उनके दो लड़कों का राजस्थान पुलिस ने अपहरण किया और पुलिस ने उनकी पुत्रवधू को पीटा, जिससे उसका 9 माह का गर्भ गिर गया. पुलिस पर लगे गंभीर आरोपों को लेकर नूंह एसपी ने जांच के लिए एक कमेटी गठित की है.
भिवानी में जली हुई कार में जुनैद और नासिर नाम के दो लडकों के नरकंकाल जली हालत में मिले तो सनसनी मच गई. बुधवार सुबह भरतपुर के थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई और अगले दिन हरियाणा के लोहारू में जली हुई बोलेरो कार में दोनों की जली लाश मिली. मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. इस मामले में राजस्थान पुलिस पर गंभीर आरोप लग रहे हैं. एक आरोपी के परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि राजस्थान पुलिस की बर्बरता से उनकी पुत्रवधु के पेट में ही 9 महीने के नवजात की मौत हो गई. मामले के तूल पकड़ने के बाद हरियाणा पुलिस ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. साथ ही मृत नवजात के शव को रविवार शाम कब्र में से खोदकर निकाला गया और मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.
दरअसल, भिवानी कांड में एक आरोपी श्रीकांत अरोड़ा की मां दुलारी देवी ने राजस्थान पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इसको हरियाणा पुलिस को शिकायत भी दी गई है. जिसमें उन्होंने आरोप लगाए हैं कि उनके दो लड़कों का राजस्थान पुलिस ने अपहरण किया और पुलिस ने उनकी पुत्रवधू को पीटा, जिससे उसका 9 माह का गर्भ गिर गया. पुलिस पर लगे गंभीर आरोपों को लेकर नूंह एसपी ने जांच के लिए एक कमेटी गठित की है. वहीं इसको लेकर अधिकारियों का कहना है कि जो भी इस मामले में आरोपी हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.
नंहू पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि ये अत्यंत दुखद एवं गंभीर मामला है. इसमें हरियाणा पुलिस राजस्थान पुलिस को पूरे सहायता दे रही है. मामले में जांच ठीक प्रकार से हो, जितने भी उसके दोषी हैं, उनको सजा मिले, उसके लिए हम पूरी तरह से प्रयासरत हैं. हरियाणा पुलिस के ऊपर जो आरोप लगे हैं, जो जानकारी मिली है, उसमें किसी प्रकार की कोई संलिप्ता नहीं है. लेकिन गंभीर आरोपों को देखते हुए एडिशनल एसपी उषा कुंडू को इसकी जांच सौंपी है. इसमें जो भी तथ्य सोशल मीडिया इत्यादि से आए हैं, उन सभी एंगल से उनकी गंभीरता से जांच की जा रही है. इसमें जो भी लापरवाही हमारी पुलिस के द्वारा की जा रही है, उसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी. इसके लिए जांच बैठा दी गई है. अगर किसी प्रकार की भी कोई लापरवाही मिलती है, तो कार्रवाई की जाएगी. हत्यारोपी श्रीकांत के जिन दो भाइयों को राजस्थान पुलिस पूछताछ के लिए लेकर गई थी, उनको छोड़ दिया गया है.
राजस्थान पुलिस पर मारपीट का आरोप
दुलारी देवी ने अपनी शिकायत में बताया है कि 17 फरवरी को राजस्थान पुलिस की एक टीम ने उनके घर पर छापामारी की. टीम में 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल थे. पुलिसवाले जबरन उनके घर में घुस गए और पूछताछ करने लगे. परिवार के लोगों से श्रीकांत के ठिकाने के बारे में पूछा गया और घर पर मौजूद लोगों से मारपीट की गई. उन्होंने राजस्थान पुलिस की पूछताछ में बताया कि उनका बेटा घर पर नहीं है. इस जवाब के बाद पुलिसकर्मियों ने उनकी गर्भवती बहू कमलेश और उनके साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि गालियां देने और मारपीट करने के बाद पुलिस वाले दुलारी देवी के दो बेटों विष्णु और राहुल को अपने साथ ले गए. उसके बाद से परिवार को उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है.
दुलारी देवी ने आगे बताया कि उनकी बहू कमलेश ने गर्भवास्था के 9 महीने पूरे कर लिए थे. पूछताछ कर रहे पुलिसकर्मियों ने उसके पेट पर लात मार दी. इसके बाद उसके पेट में तेज दर्द होने लगा. उसके पास के ही मंडी खेड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां से उसे नालहर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. यहां पर बच्चा मृत पैदा हुआ. दुलारी देवी ने राजस्थान पुलिस के कर्मचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



