
भारी बारिश और 40 KM/h की रफ्तार से हवाएं, गुजरात में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन, इन जिलों के लिए IMD का अलर्ट
AajTak
मौसम विभाग (IMD) की तरफ से गुजरात में 27 अगस्त तक के लिए बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है. इन दिनों समुद्री इलाकों में हवा की गति 40 किलोमीटर प्रत्ति घंटे तक की रहेगी. आइए जानते हैं किन जिलों के लिए IMD ने अलर्ट जारी किया है.
गुजरात में इस साल मॉनसून कुछ ज्यादा ही मेहरबान नजर आ रहा है. प्रदेश में अब तक औसत से 2 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है और अब एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होने वाला है. मौसम विभाग (IMD) की तरफ से गुजरात में 27 अगस्त तक के लिए बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है. इसका कारण साइक्लोनिक सर्कुलेशन है, जिसकी वजह से गुजरात के अधिकतम जिलों में भारी बारिश होगी. मछुवारों को भी समुद्र में न जाने के लिए अलर्ट किया गया है.
40 किलोमीटर प्रत्ति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग के मुताबिक, इन दिनों समुद्री इलाकों में हवा की गति 40 किलोमीटर प्रत्ति घंटे तक की रहेगी. बता दें कि गुजरात में इस सीजन 73.75 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई है. जो सीजन की औसतन बारिश से 2 फीसदी ज्यादा है. राज्य में अब तक सबसे अधिक बारिश कच्छ में 88.97 फीसदी, दक्षिण गुजरात में 88.38 फीसदी, सौराष्ट्र में 81.40 फीसदी, मध्य पूर्व गुजरात में 57.90 फीसदी और उत्तर गुजरात में 54.78 फीसदी बारिश अब तक दर्ज हुई है.
इन जिलों में 27 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट
अगले एक हफ्ते तक गुजरात में बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए मौसम विभाग के वैज्ञानिक रामाश्रय यादव ने कहा कि 22 अगस्त के दिन दाहोद, छोटाउदेपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी, दमन और दादरा नगर हवेली में भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. 23 अगस्त के दिन नर्मदा, भरूच, वलसाड, दमन और दादरा नगर हवेली में भारी बारिश का अलर्ट है.
पूरे हफ्ते बारिश की संभावना

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










