
भारत से हारने पर बौखलाया PCB, खिलाड़ियों पर उतारा गुस्सा, ठोक दिया 50-50 लाख का जुर्माना
ABP News
Pakistan T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के लिए पाकिस्तान टीम पर भारी भरकम जुर्माना ठोका गया है. अभी तक PCB का आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है.
2026 टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम को सजा मिली है. सलमान आगा की कप्तानी में टीम सुपर-8 से आगे नहीं बढ़ पाई. खबर है कि वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के लिए टीम के हर एक खिलाड़ी पर 50 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया है.
आपको याद दिला दें कि बीते शनिवार पाकिस्तान को श्रीलंका पर 65 रन या उससे बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी थी. जिससे उसका नेट रन-रेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो जाए. पाकिस्तान को जीत तो मिली, लेकिन सिर्फ 5 रनों से. इस कारण पाक टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई.
एक्सप्रे ट्रिब्यून के अनुसार पीसीबी के सूत्रों ने बताया गया कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन की वजह से पाकिस्तानी टीम के हर एक खिलाड़ी पर 50-50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. जुर्माना लगाने का फैसला भारत के खिलाफ हार के बाद ही ले लिया गया था. 15 फरवरी को खेले गए मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया था. अब तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसपर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.
बीते शनिवार पाकिस्तान को श्रीलंका पर कम से कम 65 रनों की जीत की जरूरत थी, लेकिन पाक टीम सिर्फ 5 रनों से ही जीत पाई थी. इस वजह से नेट रन-रेट कम होने के कारण पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया था.

Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
Gautam Gambhir: टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर ले जाने के विवाद के बीच गौतम गंभीर गुरुद्वारे पहुंचे, जिसका वीडियो सामने आया.












