
भारत से तनाव के बीच सेना पर पैसा फूंक रहा पाकिस्तान, 18% बढ़ाया डिफेंस बजट
AajTak
पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनकी आर्थिक टीम से मुलाकात की. इस दौरान बजट से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई.
पाकिस्तान सरकार ने आगामी बजट में रक्षा खर्च को 18 प्रतिशत बढ़ाकर 2.5 ट्रिलियन पाकिस्तानी रुपये से अधिक करने को मंजूरी दे दी है. यह फैसला भारत के साथ बढ़ते तनाव के चलते लिया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाक सरकार 1 जुलाई से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत से पहले अगले महीने के पहले सप्ताह में 2025-26 का बजट पेश करने वाली है.
बता दें कि पिछले महीने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है. इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिनमें ज्यादा पर्यटक थे.
शहबाज से मिले बिलावल भुट्टो
पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को पाक पीएम शहबाज शरीफ और उनकी आर्थिक टीम से मुलाकात की. इस दौरान बजट से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई.
भारत के साथ तनाव के बीच बढ़ा रक्षा बजट
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने सहयोगी PPP को लगभग 17.5 ट्रिलियन रुपये के नए बजट का ढांचा साझा किया, जिसमें रक्षा खर्च में 18% वृद्धि का प्रस्ताव भी शामिल था. PPP ने इस प्रस्ताव को मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए समर्थन दिया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











