
भारत से अमेरिका ने तिब्बत पर दिया कड़ा संदेश, बिफर पड़ा चीन
AajTak
चीन ने नई दिल्ली में दलाई लामा के प्रतिनिधि से अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की मुलाकात को अपने आतंरिक मामलों में दखल करार दिया है.
चीन ने नई दिल्ली में दलाई लामा के प्रतिनिधि से अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की मुलाकात को अपने आंतरिक मामलों में दखल करार दिया है. भारत दौरे पर आए एंटनी ब्लिंकन ने बुधवार सुबह दिल्ली में दलाई लामा ब्यूरो के निदेशक न्गोडुप डोंगचुंग से मुलाकात की थी. उन्होंने अलग से सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों के एक समूह से भी मुलाकात की, जिसमें नई दिल्ली में तिब्बत हाउस के निदेशक गेशे दोरजी दामदुल शामिल थे. (फोटो-@SecBlinken) नई दिल्ली में दलाई लामा के प्रतिनिधि से मुलाकात पर चीन ने अमेरिका को आड़े हाथों लिया. बीजिंग में चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि तिब्बत पूरी तरह से चीन का आंतरिक मामला है जिसमें विदेशी हस्तक्षेप की बिल्कुल इजाजत नहीं है. (चीन के विदेश मंत्री वांग यी, फोटो-AP)More Related News

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












