
भारत, रूस और चीन के बीच बना त्रिपक्षीय मंच फिर होगा एक्टिव? रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने दिए बड़े संकेत
AajTak
लावरोव ने कहा कि रूस ने भारत के साथ बातचीत में यह स्पष्ट किया है कि भारत की क्वाड (QUAD) में दिलचस्पी मुख्य रूप से व्यापार और शांतिपूर्ण आर्थिक सहयोग तक सीमित है. हालांकि, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि क्वाड के अन्य देश नौसेना और सैन्य अभ्यास जैसे कदमों के ज़रिए चारों देशों को सैन्य सहयोग की दिशा में धकेलने की कोशिश कर रहे हैं, भले ही ये औपचारिक रूप से क्वाड के तहत नहीं हो रहे हों.
रूस के विदेश मंत्री सेर्गेई लावरोव ने संकेत दिया है कि भारत और चीन के बीच सीमा पर स्थिति को शांत करने के तरीके पर एक समझ बन गई है, मुझे लगता है कि रूस-भारत-चीन (RIC) त्रिपक्षीय मंच को फिर से सक्रिय करने का समय आ गया है.
रूस की समाचार एजेंसी RT के मुताबिक लावरोव ने कहा कि रूस ने भारत के साथ बातचीत में यह स्पष्ट किया है कि भारत की क्वाड (QUAD) में दिलचस्पी मुख्य रूप से व्यापार और शांतिपूर्ण आर्थिक सहयोग तक सीमित है. हालांकि, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि क्वाड के अन्य देश नौसेना और सैन्य अभ्यास जैसे कदमों के ज़रिए चारों देशों को सैन्य सहयोग की दिशा में धकेलने की कोशिश कर रहे हैं, भले ही ये औपचारिक रूप से क्वाड के तहत नहीं हो रहे हों.
उन्होंने विश्वास जताया कि भारत इन उकसाने वाली गतिविधियों को साफ देख सकता है और ऐसे में, जब भारत और चीन आपसी सीमा विवाद को सुलझाने की दिशा में बढ़ रहे हैं, तो RIC फॉर्मेट को दोबारा शुरू करने का यह सबसे उपयुक्त समय है.
बता दें कि रूस, भारत और चीन के बीच यह त्रिपक्षीय मंच वर्षों पहले स्थापित किया गया था, जिसका उद्देश्य एशिया में सहयोग, स्थिरता और संतुलन को बढ़ावा देना था. चीन और भारत के बीच हाल के वर्षों में तनाव के कारण यह मंच निष्क्रिय पड़ गया था. अब जब दोनों देशों में संबंधों में कुछ नरमी देखी जा रही है, तो रूस इस मंच को फिर से शुरू करने के लिए राजनयिक पहल करता नजर आ रहा है.
बता दें कि पिछले महीने रूस के विदेश मंत्री सेर्गेई लावरोव ने BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक में UNSC में भारत के सुधार की अपील का समर्थन किया था. उन्होंने खासतौर से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार की जरूरतों पर जोर दिया और भारत और ब्राजील को स्थायी सदस्यता देने की वकालत की थी. उन्होंने कहा था कि ये बदलाव अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका के देशों को ज्यादा प्रतिनिधित्व देने का रास्ता तय करेगा.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









