
भारत में iPhone 17 सीरीज लॉन्च, 2 लाख रुपये के पार हुई कीमत, यहां देखें फुल प्राइस लिस्ट
AajTak
Apple iPhone 17, 17 Pro और Apple watch Ultra 3 को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है. Apple के सभी प्रोडक्ट की इंडियन प्राइस आ गए हैं, जहां बेस मॉडल की शुरुआती कीमत 82,900 रुपये है, वहीं iPhone 17 Pro Max के टॉप वेरिएंट की कीमत 2 लाख रुपये के पार हो गई है. आइये Apple के सभी न्यू प्रोडक्ट की भारतीय कीमत जानते हैं.
Apple ने अपनी न्यू iPhone सीरीज को अनवील कर दिया है. इसमें iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और 17 Pro Max को अनवील किया है. कंपनी ने भारतीय कीमतों का भी ऐलान कर दिया है. आइए यहां सभी प्रोडक्ट की इंडियन प्राइस लिस्ट देखते हैं.
iPhone 17, एक बेस मॉडल है. इसमें A19 चिपसेट का यूज किया है. इस प्रोसेसर की मदद से ना सिर्फ बेहतर परफोर्मेंस मिलेगी बल्कि बैटरी बैकअप में भी इजाफा होगा. कंपनी का दावा है कि ये अब तक का सबसे पावरफुल बेस मॉडल है.
iPhone 17 को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है. भारत में 256GB बेस वेरिएंट है, जिसकी कीमत 82,900 रुपये है. वहीं, 512GB की कीमत 1,02,900 रुपये है.
iPhone 17 हैंडसेट पांच कलर वेरिएंट ब्लैक, व्हाइट, ब्लू, सागा और पर्पल में आता है. 12 सितंबर से इसका प्री ऑर्डर शुरू होगा, जिसकी पहली सेल 19 सितंबर से शुरू होगी.
iPhone Air एक सबसे स्लिम हैंडसेट है. इसको तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है. भारत में इसकी प्री बुकिंग 12 सितंबर से शुरू होगी और इसकी पहली सेल 19 सितंबर से शुरू होगी. शुरुआती वेरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपये है, जिसमें 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. iPhone Air के 512GB वेरिएंट की कीमत 1,39,900 रुपये है. वहीं 1TB वेरिएंट की कीमत 1,59,900 रुपये है.
iPhone 17 Pro की भारत में शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये है, जिसमें 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. वहीं 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 154900 रुपये और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 174900 रुपये है.













