
भारत में रोड शो क्यों करने जा रहे हैं मुइज्जू के मंत्री, क्या है पूरा मामला?
AajTak
इस संबंध में मालदीव सरकार ने वेलकम इंडिया कैंपेन का खाका तैयार किया है, जिसके तहत भारतीय सैलानियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मालदीव आने की अपील की जाएगी. इस कैंपेन के तहत मालदीव के पर्यटन मंत्री भारत के तीन प्रमुख शहरों में रोड शो में शिरकत करेंगे. ये रोड शो दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में होंगे.
भारत और मालदीव के संबंधों में उतार-चढ़ाव के बीच मालदीव के पर्यटन मंत्री इब्राहिम फैसल आज से भारत के दौरे पर हैं. इस दौरान वह भारतीय सैलानियों को लुभाने के लिए कई शहरों में रोड शो करेंगे.
इस संबंध में मालदीव सरकार ने वेलकम इंडिया कैंपेन का खाका तैयार किया है, जिसके तहत भारतीय सैलानियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मालदीव आने की अपील की जाएगी. इस कैंपेन के तहत मालदीव के पर्यटन मंत्री भारत के तीन प्रमुख शहरों में रोड शो में शिरकत करेंगे. ये रोड शो दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में होंगे.
भारत में मालदीव के पर्यटन मंत्री के रोड शो का शेड्यूल
नई दिल्ली में 30 जुलाई 2024 मुंबई में 1 अगस्त 2024 बेंगलुरु में 3 अगस्त 2024
इस कैंपेन का उद्देश्य भारत और मालदीव के बीच पर्यटन संबंधों को और मजबूत करना है. इससे पहले इस साल मई महीने में मालदीव के पर्यटन मंत्री ने भारतीय सैलानियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मालदीव आने की अपील की थी.
मालदीव पहुंचने वाले भारतीय सैलानियों की संख्या 42 फीसदी घटी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








