
भारत में भयावह होते कोरोना संकट के बीच सामने आया चीन
AajTak
चीन कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से त्रस्त भारत को मदद मुहैया कराने को तैयार है. चीन ने गुरुवार को कहा कि वह भारत को कोरोना के प्रसार को रोकने में मदद करने और मेडिकल सप्लाई करने के लिए तैयार है. कोरोना के नए स्ट्रेन के चलते संकट का सामना कर रहे भारत में मेडिकल ढांचा चरमराने लगा है. लिहाजा, चीन ने मदद में सामने आने की हामी भरी है.
चीन कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से त्रस्त भारत को मदद मुहैया कराने को तैयार है. चीन ने गुरुवार को कहा कि वह भारत को कोरोना के प्रसार को रोकने में मदद करने और मेडिकल सप्लाई करने के लिए तैयार है. कोरोना के नए स्ट्रेन के चलते संकट का सामना कर रहे भारत में मेडिकल ढांचा चरमराने लगा है. लिहाजा, चीन ने मदद के लिए आगे आने की हामी भरी है. (फाइल फोटो-AP) अमेरिका के जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के कोविड-19 ट्रैकर के मुताबिक, भारत में कोरोना संक्रमण के मामले करीब 16 करोड़ हो चुके हैं जो कि अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा है. भारत में कोरोना महामारी से उपजे संकट का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन, दवाई आदि की कमी देखने को मिल रही है. कोरोना से मरने वालों की संख्या बदस्तूर बढ़ती जा रही है. आलम यह है कि श्मशान में अंतिम संस्कार के लिए लाइन लगानी पड़ रही है तो कई जगह कब्रिस्तान में जगह कम पड़ने की बात सामने आई है. (फोटो-PTI)
ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











