
भारत में फुस्स न हो जाए, ट्विटर ब्लू टिक का सब्सक्रिप्शन प्लान! : दिन भर, 2 नवंबर
AajTak
मोरबी पुल हादसे की जांच अब किस तरह बढ़ेगी आगे, चीन के दर क्यों पहुंचे पाक पीएम शहबाज़ शरीफ़, ट्विटर का ब्लू टिक मॉडल क्या भारत में होगा सफल और T20 वर्ल्ड कप में क्या सेमीफाइनल का टिकट इंडिया के लिए पक्का हो गया है? सुनिए 'दिन भर' में.
सारे पुलों का ऑडिट कब होगा
30 अक्टूबर की वो रात ... जब टीवी चैनलों पर खबरें फ्लैश होना शुरु हुईं कि मोरबी में पुल हादसा हुआ है... चीख-पुकार, आंसू, हड़बड़ाहट और कच्ची-पक्की जानकारी के उन पलों से अबतक आपको हादसे के बारे में तमाम जानकारियां मिल चुकी होंगी. हादसे में कुल 135 लोगों की मौत हुई है. SIT बना दी गई है, जो हादसे से जुड़े तमाम सवालों के जवाब तलाश रही है. ओरेवा कंपनी जिसे ब्रिज की मरम्मत का जिम्मा दिया गया इसके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है. और 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. जिनमें मेंटेनेंस से जुड़े दो डायरेक्टर्स के साथ वो तीन सिक्योरिटी गार्ड भी शामिल हैं, जिनका काम पुल पर भीड़ को रोकना था. दूसरा जरूरी अपडेट है पुल हादसे को लेकर 1 नवंबर को हुई लोकल कोर्ट में सुनवाई. इस दौरान प्रॉसिक्यूशन ने फोरेंसिक रिपोर्ट के हवाले से पुल गिरने की वजह बताई. सुनवाई के दौरान ओरेवा कपंनी के आरोपी मैनेजर दीपक पारेख ने एक बयान दिया जिसपर खूब बवाल कटा. उन्होंने कहा कि ये हादसा भगवान की इच्छा के चलते हुआ है कोर्ट में सुनवाई के दौरान और क्या क्या हुआ, प्रॉसिक्यूशन और डिफेंस की तरफ से क्या पक्ष रखा गया? 'दिन भर' में सुनने के लिए यहां क्लिक करें.
फिर चीन के की दर पर पाक
पड़ोसी देश पाकिस्तान की जिसकी मौजूदा हालात शायद ही किसी से छुपी हो. एक ओर इमरान खान शहबाज शरीफ और उनकी सरकार को अस्थिर करने और फ्रेश इलेक्शन की मांग के तहत लॉन्ग मार्च पर निकल पड़े हैं. अस्थिरता सिर्फ यहां राजनीतिक नहीं, अर्थव्यवस्था की हालत भी बहुत खस्ता है. इन हालात के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ 2 दिनों के दौर पर चीन पहुंचे हैं. आज उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की. ये अहम इसलिए भी है क्योंकि शरीफ की ये विजिट जिनपिंग के तीसरी बार राष्ट्रपति चुने जाने के बाद किसी भी राष्ट्र प्रमुख की पहली विजिट है. इससे पहले इमरान ख़ान ने बीजिंग विंटर ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में शिरकत की थी. जब इमरान गए थे तब भी पाकिस्तान कई संकटों की दलदल में फंसा हुआ था और आज भी कमोबेश यही हालात है. तो ऐसे में सवाल है कि इस केयोस के बीच शहबाज़ के चीन दौरे का क्या सिगनिफिकेंस है? 'दिन भर' में सुनने के लिए यहां क्लिक करें.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




