
भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है Samsung का ये नया 5G स्मार्टफोन, जानें फीचर्स
AajTak
Samsung Galaxy A52 5G के लिए सपोर्ट पेज भारत में लाइव कर दिया गया है. इससे ऐसा लग रहा है कि फोन को भारत में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा. सपोर्ट पेज पर फोन का दिखाई दे रहा मॉडल नंबर SM-A526B/DS है.
Samsung Galaxy A52 5G के लिए सपोर्ट पेज भारत में लाइव कर दिया गया है. इससे ऐसा लग रहा है कि फोन को भारत में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा. सपोर्ट पेज पर फोन का दिखाई दे रहा मॉडल नंबर SM-A526B/DS है. इस वेबपेज में स्मार्टफोन के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी गई है. इस 5G फोन की ग्लोबल लॉन्चिंग Galaxy A52 और Galaxy A72 के साथ इस साल मार्च में हुई थी. इसे स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था. Samsung Galaxy A52 5G के लिए सपोर्ट पेज देश में अब लाइव है. मॉडल नंबर SM-A526B/DS की लिस्टिंग को सबसे पहले 91मोबाइल्स ने स्पॉट किया था. सपोर्ट पेज लाइव जाने के बाद माना जा रहा है कि इस फोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है. यूरोप में इसे EUR 429 (लगभग 38,000 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. इस फोन को ऑसम ब्लैक, ऑसम ब्लू, ऑसम वायलेट और ऑसम वाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया था.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












