
'भारत में कहां ठहरा, किन लोगों से मिला, कहां हुई मुलाकात...' NIA ने आतंकी तहव्वुर राणा से पूछे मुंबई हमले पर ये सवाल!
AajTak
मुंबई हमले का मास्टरमाइंड और आतंकी तहव्वुर राणा से राष्ट्रीय जांच एजेंसी पूछताछ कर रही है. राणा से अगली कड़ी में स्लीपर सेल के बारे में जानकारी हासिल करने की तैयारी है. सूत्र बताते हैं कि तहव्वुर राणा 26/11 हमले से ठीक पहले भारत आया था और यहां उसने मुलाकातें की थीं. जांच एजेंसी भी उससे भारत में रहने के दौरान उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाना चाहती है.
26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा अब कानून के शिकंजे में आ गया है. देश की जांच एजेंसी NIA वो तमाम सवालों के जवाब जानना चाहती है, जिसका करीब 17 साल से लंबा इंतजार किया जा रहा था. शुक्रवार को पहली बार आतंकी तहव्वुर राणा का NIA से आमना-सामना हुआ और सवालों की झड़ी लग गई.
सूत्रों के मुताबिक, एनआईए ने तहव्वुर से सवाल दागा कि जब वो भारत में आया और यहां रहा, तब उसने किन-किन से मुलाकातें कीं और ये मुलाकातें कहां-कहां हुईं. हालांकि, तहव्वुर राणा ने पूछताछ में सहयोग नहीं किया और NIA के सवालों को यह कहकर टालता रहा कि उसे कुछ याद नहीं है.
तहव्वुर राणा को दिल्ली में एनआईए के हेड क्वार्टर में रखा गया है. NIA कोर्ट ने उसे 18 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है. जांच एजेंसी की जिस सेल में राणा बंद है, वहां सिर्फ 12 लोगों को ही जाने का एक्सेस दिया गया है. शुक्रवार को राणा से सिर्फ 3 घंटे ही पूछताछ हो पाई. सूत्रों का कहना है कि तहव्वुर राणा किसी सवाल के संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है. वो ज्यादातर सवालों के जवाब 'याद नहीं और पता नही' बोल रहा है. जांच अधिकारियों ने तहव्वुर राणा से उसके परिवार और दोस्तों के बारे में भी पूछा, लेकिन वो जवाब नहीं दे रहा है.
सवालों की लंबी लिस्ट...
सूत्रों का कहना है कि एनआईए राणा से मुंबई हमले से जुड़े तमाम पहलुओं पर पूछताछ करने जा रही है. सवालों की लिस्ट लंबी है. अब पूछताछ की अगली कड़ी में स्लीपर सेल के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की जाएगी, जो तहव्वुर हुसैन राणा और उसके ऑन ग्राउंड ऑपरेटिव डेविड कोलोमेन हेडली के भारत दौरे के दौरान उसके संपर्क में थे.
हमले से पहले भारत आया है तहव्वुर राणा?

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








