
भारत बताए कौन सी मिसाइल दागी, हम संयुक्त जांच की मांग करते हैं: PAK
AajTak
पाकिस्तान में जो भारत की मिसाइल गिरी थी, उस मुद्दे पर पाक विदेश मंत्रालय ने संयुक्त जांच की मांग उठा दी है. पाकिस्तान अभी भारत की सफाई से संतुष्ट नहीं है. उसकी तरफ से कई तरह के सवाल उठाए गए हैं.
भारत की तरफ से तकनीकी खराबी की वजह से जो मिसाइल पाकिस्तान में जा गिरी थी, उस मुद्दे पर बवाल शांत होने के बजाय बढ़ता जा रहा है. कल भारत सरकार ने इस पूरे मामले में सफाई देते हुए खेद प्रकट किया था. लेकिन अब पाकिस्तान ने उस सफाई को नकार दिया है. उसके विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि इस पूरे मामले की एक संयुक्त जांच होनी चाहिए.
पाक बोला- संयुक्त जांच हो
पाकिस्तान ने तो यहां तक जानना चाहा है कि भारत की तरफ से कौन सी मिसाइल फायर की गई थी, उसकी specifications क्या थीं. जारी बयान में कहा गया है कि इतने गंभीर मामले को सिर्फ एक आसान से स्पष्टीकरण से खत्म नहीं किया जा सकता है. भारत जो इंटरनल जांच की बात कर रहा है, वो भी काफी नहीं है क्योंकि मिसाइल तो पाकिस्तान में गिरी है. ऐसे में हम संयुक्त जांच की मांग करते हैं जिससे हर तथ्य की निष्पक्ष जांच की जा सके.
चेतावनी वाले अंदाज में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने तो यहां तक कह दिया गलतफहमी में आत्मरक्षा के लिए दूसरी तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की जा सकती है, ऐसे में इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं. पाकिस्तान ने इस मुद्दे पर पूरी दुनिया से अपील की है कि वो इस मामले का संज्ञान ले और क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने में मदद करे.
'भारत ने की भारी लापरवाही'
इस सब के अलावा भारत पर आरोप लगाते हुए पाकिस्तान ने कहा है कि उनकी तरफ से हथियारों के रख-रखाव और उसकी हैंडलिंग में भारी लापरवाही की गई है, कई तरह की तकनीकी खराबी देखने को मिली है. पाकिस्तान ने ये भी जानने की कोशिश की है कि जो मिसाइल पाकिस्तान में गिरी थी, उसको फायर किसने किया था. वो सेना द्वारा दागी गई थी या फिर कोई असामाजिक तत्व शामिल थे.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










