
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच Nawaz Sharif का बड़ा बयान, बोले- 'मैं भारत के खिलाफ आक्रामक रुख का पक्षधर नहीं हूं'
AajTak
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ को कूटनीतिक तरीके से हालात संभालने की सलाह दी है. नवाज शरीफ बैकडोर बातचीत को मजबूती देने में लगे हैं ताकि तनाव कम किया जा सके. वहीं पाकिस्तान की संसद ने भारत के खिलाफ सेना की कार्रवाई का समर्थन किया है.
भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नवाज शरीफ बैकडोर संपर्कों को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि भारत के साथ तनाव को कम किया जा सके.
नवाज शरीफ ने गुरुवार रात प्रधानमंत्री हाउस में हुई एक अहम सुरक्षा बैठक में हिस्सा लिया और अपने छोटे भाई और मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को सलाह दी कि भारत के साथ कूटनीतिक तरीकों से बात आगे बढ़ाई जाए.
नवाज शरीफ ने शुरू की बैकडोर डिप्लोमेसी
मैं भारत के खिलाफ आक्रामक रुख का पक्षधर नहीं हूं, नवाज शरीफ ने बैठक में कहा. बताया गया कि वो पहले से पर्दे के पीछे काम कर रहे थे, लेकिन अब औपचारिक रूप से सामने आए हैं ताकि बैकडोर बातचीत को मजबूती दी जा सके.
भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर चलाया था, जिसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया. पाकिस्तान ने 15 भारतीय शहरों पर हमले की कोशिश की थी, जो नाकाम रही.
हालांकि, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारतीय मीडिया में आई इन खबरों को बेबुनियाद और खतरनाक प्रचार बताया है. पाकिस्तान ने कहा है कि वह शांति का पक्षधर है, लेकिन किसी भी उकसावे का जवाब देने का अधिकार सुरक्षित रखता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











