
भारत-पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश, श्रीलंका समेत दुनिया के इन 34 देशों में मैरिटल रेप अपराध नहीं है?
AajTak
भारत उन 34 देशों में शामिल है जहां मैरिटल रेप को अपराध की श्रेणी में नहीं रखा गया है. संयुक्त राष्ट्र महिला रिपोर्ट के अनुसार, इन 34 देशों में से अधिकांश पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश, म्यांमार, श्रीलंका, हैती, लाओस, माली, सेनेगल, ताजिकिस्तान और बोत्सवाना सहित विकासशील देश थे.
मैरिटल रेप मामला एक बार फिर से चर्चा में है क्योंकि दिल्ली हाईकोर्ट की दो जजों की बेंच ने बुधवार को इस मामले पर अलग-अलग फैसला किया. एक जज ने कहा- IPC की धारा 375 संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन है. लिहाजा पत्नी से जबरन संबंध बनाने पर पति को सजा दी जानी चाहिए जबकि दूसरे जज ने कहा कि मैरिटल रेप अपराध नहीं है. हालांकि खंडपीठ ने दोनों पक्षों को सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर करने की इजाजत दे दी.
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NHFS-5) के लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 32 प्रतिशत महिलाओं ने शादी के बाद कभी शारीरिक, यौन या भावनात्मक हिंसा का अनुभव किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, 18-49 वर्ष आयु वर्ग की 25 प्रतिशत विवाहित महिलाएं जिन्होंने शारीरिक या यौन हिंसा की रिपोर्ट का अनुभव किया है. इनमें से सात प्रतिशत को शरीर के विभिन्न अंगों पर चोट भी पहुंची है जबकि 6 प्रतिशत ऐसी हैं जिन लोगों को गहरी चोट लगी.
मैरिटल रेप के मामले में भारत में उस पुराने कानून को मान्यता है जिसमें पति और पत्नी के बीच अनिच्छा से यौन संपर्क को आपराधिक अपराध के रूप में मान्यता नहीं दी जाती है. भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 375 के तहत महिला के साथ गैर-सहमति से संभोग करने वाले सभी प्रकार के यौन उत्पीड़न को बलात्कार के रूप में परिभाषित करता है.
क्या कहते हैं समाजिक कार्यकर्ता
कानून के मुताबिक, अगर पत्नी की उम्र 15 साल से कम नहीं है तो पुरुष द्वारा पत्नी के साथ बनाया गया संबंध दुष्कर्म नहीं है. इस मामले में काम कर रहे समाजिक कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यह पुरुषों को रेप के अपराध से छूट प्रदान करता है और ये संविधान का उल्लंघन है.
2017 को सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले में फैसला देते हुए कहा था कि 18 साल से कम उम्र की पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाना अपराध है और इसे रेप माना जा सकता है. कोर्ट ने कहा था कि इसके लिए नाबालिग पत्नी एक साल के अंदर शिकायत दर्ज करा सकती है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



