
भारत ने SCO की बैठक को अचानक वर्चुअल कराने का फैसला क्यों किया?
AajTak
भारत सरकार ने फैसला किया है कि आगामी SCO शिखर सम्मेलन वर्चुअली आयोजित किया जाएगा. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में 4 जुलाई का सम्मेलन वर्चुअली होगा. कहा जा रहा है कि चीन, पाकिस्तान सहित कई सदस्य देशों के नेताओं ने भारत आने की पुष्टि नहीं की थी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भी आने की संभावना कम थी.
चार जुलाई को होने वाली शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन से लगभग एक महीने पहले विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि इसे वर्चुअली आयोजित किया जाएगा. पहले कहा जा रहा था कि बैठक में सदस्य देशों के राष्ट्रप्रमुख व्यक्तिगत रूप से भाग लेंगे लेकिन अब अचानक इसमें बदलाव कर दिया गया है.
विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, 'भारत की पहली अध्यक्षता में, एससीओ के राष्ट्राध्यक्षों का 22वां शिखर सम्मेलन 4 जुलाई 2023 को वर्चुअल तरीके से आयोजित किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे.'
विज्ञप्ति में कहा गया कि एससीओ के सदस्य देश चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है. तुर्कमेनिस्तान एक स्थायी आमंत्रित सदस्य है, जबकि ईरान, बेलारूस और मंगोलिया के राष्ट्रपतियों को ऑबजर्वर देश के रूप में आमंत्रित किया गया है.
शिखर सम्मेलन को वर्चुअली बुलाने का फैसला क्यों किया गया?
विदेश मंत्रालय की तरफ से ये नहीं बताया गया कि शिखर सम्मेलन को वर्चुअली बुलाने का फैसला क्यों किया गया. हालांकि, जब बैठक वेन्यू से आयोजित करने की योजना बनी थी तब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और मध्य एशियाई देशों के नेताओं को दिल्ली आने का निमंत्रण भेजा गया था. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या पाकिस्तान और चीन से असहज रिश्तों के कारण यह फैसला किया गया है?
राजनयिक सूत्रों का कहना है कि उन्हें शिखर सम्मेलन को वर्चुअली आयोजित करने को लेकर विदेश मंत्रालय की घोषणा से ठीक पहले ही सूचित किया गया है. एससीओ के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर योजना पटेल ने सोमवार को एक अर्जेंट पत्र भेजकर सदस्य देशों और एससीओ महासचिव झांग मिंग से बस इतना कहा कि 'भारत आप सबको बताना चाहता है कि 4 जुलाई को होने वाली एससीओ शिखर सम्मेलन की बैठक वर्चुअल तरीके से आयोजित होगी.'

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








