
भारत ने 24 एयरपोर्ट 15 मई तक किए बंद, PAK से तनाव के बीच बड़ा फैसला
AajTak
नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र देश के 24 एयरपोर्ट्स पर डोमेस्टिक फ्लाइट्स की आवाजाही पर लगी रोक को अब 15 मई सुबह 5:29 बजे तक बढ़ा दिया है.
नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र देश के 24 एयरपोर्ट्स पर डोमेस्टिक फ्लाइट्स की आवाजाही पर लगी रोक को अब 15 मई सुबह 5:29 बजे तक बढ़ा दिया है. ये निर्णय सुरक्षाकारणों के चलते लिया गया है, और इन एयरपोर्ट्स से उड़ानें नहीं भरी जाएंगी. इस कदम से संवेदनशील और सीमावर्ती क्षेत्रों के हवाई अड्डे प्रभावित होंगे, जिनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, हलवाड़ा, पठानकोट एयरपोर्ट बंद रहेंगे, वहीं, हिमाचल प्रदेश के भुंतर, शिमला, कांगड़ा-गग्गल एयरपोर्ट बंद रहेंगे. केंद्र शासित प्रदेश का चंडीगढ़ एयरपोर्ट, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के श्रीनगर, जम्मू, लेह एय़रपोर्ट, राजस्थान के किशनगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर एय़रपोर्ट और गुजरात के मुंद्रा, जामनगर, हीरासर, पोरबंदर, केशोद, कांडला, भुज एयरपोर्ट बंद रहेंगे.
एक दिन पहले ही यानी गुरुवार को कई एविएशन कंपनियों ने अपने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की थी, जंग के हालाता को देखते हुए देशभर के 27 हवाईअड्डे बंद करने का ऐलान किया गया था. साथ ही एयर इंडिया ने यात्रियों को समय से तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी और कहा कि प्रस्थान से 75 मिनट पहले चेक-इन बंद कर दी जाएगी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












