
भारत ने भेजा शहबाज शरीफ को न्योता, पाकिस्तानी मंत्री हिना रब्बानी ने फिर दिखाए तेवर
AajTak
भारत ने शंघाई सहयोग संगठन की बैठक के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्री और प्रधानमंत्री को न्योता भेजा है. इस बीच पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार ने कहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच कोई बेकचैनल डिप्लोमेसी नहीं चल रही है.
भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय वार्ता को लेकर चल रही गहमागहमी के बीच पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार ने कहा है कि दोनों देशों के बीच कोई बैकचैनल डिप्लोमेसी नहीं चल रही है. गुरुवार को खार ने कहा कि जब से मौजूदा सरकार सत्ता में आई है, भारत से किसी तरह की बैकचैनल वार्ता नहीं हुई है. उनका यह बयान भारत की तरफ से पाकिस्तान के शंघाई सहयोग संगठन में निमंत्रण भेजे जाने के ठीक एक दिन बाद आया है.
भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी और मुख्य न्यायाधीश उमर अता बांदियाल को शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है. ये सम्मेलन मई के महीने में गोवा में होने वाला है.
खबरों के मुताबिक, इस्लामाबाद में अपने उच्चायोग के माध्यम से भारत द्वारा भेजे गए निमंत्रण का पाकिस्तान ने अभी तक जवाब नहीं दिया है.
'भारत-पाकिस्तान के बीच कोई बैकचैनल कूटनीति नहीं'
खान ने पाकिस्तान की संसद में सीनेट सत्र के दौरान कहा, 'मैं बताना चाहती हूं कि जब से मौजूदा सरकार सत्ता में आई है, भारत और पाकिस्तान के बीच बाकी दुनिया को बिना बताए किसी तरह की बैकचैनल कूटनीति नहीं चल रही है. मेरा मानना है कि पिछली सरकारों के दौरान ऐसा होता होगा....आप बातें कुछ और करें और पीछे कुछ और करें- ये किसी देश को शोभा नहीं देता.'
उन्होंने आगे कहा, 'अगर बैकचैनल कूटनीति से किसी तरह का फायदा होता हो तो जरूर होनी चाहिए...लेकिन इस वक्त किसी तरह की बैकचैनल कूटनीति नहीं हो रही.'

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








