
भारत ने पानी रोका तो PAK का सूखने लगा हलक, सिक्योरिटी एक्सपर्ट को याद आ रहा बालाकोट, तो डिप्लोमैट को याद आ रहा UN
AajTak
भौगोलिक दृष्टि से सिंधु, चिनाब, झेलम, ब्यास, रावी और सतलज की स्थिति ऐसी है कि इन नदियों के पानी का कंट्रोल भारत के हाथ में है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद, जिसके तार पाकिस्तान से जुड़ रहे हैं, भारत ने पाकिस्तान के इस जुगुलर वेन को दबा दिया है और 1960 में हुआ सिंधु जल समझौता को फिलहाल सस्पेंड कर दिया है. भारत के इस एक्शन के बाद 40 डिग्री का तापमान झेल रहे पाकिस्तान का हलक सूखने लगा है.
जुगुलर नस (jugular vein) को अगर दबा दिया जाए तो सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है. क्योंकि यह नस सिर और मस्तिष्क से हृदय तक रक्त प्रवाहित करती है. अगर इस नस को चोट लग जाए तो नस फट सकती है, ये दुर्घटना जान भी ले लेती है. लेकिन पाकिस्तान के सियासी डॉक्टर जान बूझकर बार-बार वो गलती करते हैं जिससे भारत को पाकिस्तान का जुगुलर नस दबाने पर मजबूर होना पड़ता है.
अपनी थोक के भाव में किए जाने वाले तकरीरों में पाकिस्तान के नेता और जनरल कश्मीर को पाकिस्तान का जुगुलर वेन बताते हैं. पहलगाम में 26 बेगुनाह सैलानियों की पाकिस्तान परस्त आतंकियों द्वारा हत्या के बाद भारत ने इस जुगुलर वेन को कसकर दबा दिया है.
जिस कश्मीर को पाकिस्तान अपना जुगुलर वेन बताता है, उस क्षेत्र से होकर बहने वाला पानी ही पाकिस्तान की जीवन देता है. पाकिस्तानी जिस सिंधु,चिनाब और झेलम पानी पीते हैं, पाकिस्तानी समझौते में भारत को मिले जिन तीन नदियों ब्यास, रावी और सतलज के पानी से फसल उगाते हैं, वो नदियां तिब्बत के मानसरोवर झील, हिमाचल के लाहौल स्पीति, रोहतांग दर्रा से निकलती हैं, जम्मू-कश्मीर- पंजाब में वैभव हासिल करती हैं तब जाकर पाकिस्तान में प्रवेश करती हैं और वहां से समंदर में मिलती हैं.
भौगोलिक दृष्टि से इन नदियों का कंट्रोल भारत के हाथ में है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद, जिसके तार पाकिस्तान से जुड़ रहे हैं, भारत ने पाकिस्तान के इस जुगुलर वेन को दबा दिया है और 1960 में हुआ सिंधु जल समझौता को फिलहाल सस्पेंड कर दिया है. भारत के इस एक्शन के बाद 40 डिग्री का तापमान झेल रहे पाकिस्तान का हलक सूखने लगा है.
पाकिस्तान के मंत्री बड़बोले बयान दे रहे हैं, सिक्योरिटी एक्सपर्ट सिंधु जल समझौता और संयुक्त राष्ट्र की दुहाई दे रहे हैं. तो सिक्योरिटी एक्सपर्ट को बालाकोट के डरावने दिन याद आ रहे हैं.
पाकिस्तान के पंजाब सरकार में मंत्री अजमा बोखारी ने भारत को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी. उन्होंने पहलगाम के कायराना हमले को भारत की साजिश बताया और कहा कि भारत द्वारा किए गए किसी भी दुस्साहस के गंभीर परिणाम होंगे.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










