
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ दिखे पूर्व आर्मी चीफ दीपक कपूर, BJP ने उठा दिया आदर्श घोटाले का मुद्दा
AajTak
कड़ाके की ठंड और कोहरे के राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अभी हरियाणा से गुजर रही है. इस दौरान करनाल में पूर्व आर्मी चीफ दीपक कपूर, ले. जनरल आर के हुडा (रि), सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल वी. के. नरूला, सेवानिवृत्त एयर मार्शल पी. एस. भंगू समेत कई पूर्व सैन्य ऑफिसर इस यात्रा में शामिल हुए.
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में रविवार को पूर्व आर्मी चीफ जनरल दीपक कपूर शामिल हुए. इस यात्रा में रविवार को जनरल दीपक कपूर के अलावा सेना के कई पूर्व अफसर भी राहुल के साथ कदम से कदम मिलाते नजर आए. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अभी हरियाणा से गुजर रही है. भारत जोड़ो यात्रा में जनरल कपूर के शामिल होने पर बीजेपी ने आपत्ति जताई है.
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कहा है कि जनरल दीपक कपूर को महाराष्ट्र के आदर्श घोटाले में आरोपी बनाया गया था. लेकिन वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में दिख रहे हैं.
प्रचंड ठंड और कोहरे के बीच भारत जोड़ो यात्रा रविवार सुबह करनाल के नीलोखेड़ी क्षेत्र में दोद्वा से फिर से शुरू हुई और बाद में ये यात्रा कुरुक्षेत्र जिले में प्रवेश की. करनाल हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का निर्वाचन क्षेत्र भी है. यात्रा में राहुल गांधी एक बार फिर से टीशर्ट में दिखे. इस दौरान राहुल के साथ सेना से रिटायर कई दिग्गज नजर आए.
Ex-COAS Gen Deepak Kapoor, Lt Gen RK Hooda, Lt Gen VK Narula, AM PS Bhangu, Maj Gen Satbir Singh Chaudhary, Maj Gen Dharmender Singh, Col Jitender Gill, Col Pushpender Singh, Lt Gen DDS Sandhu, Maj Gen Bishamber Dayal, Col Rohit Chaudhry join @RahulGandhi at the #BharatJodoYatra pic.twitter.com/giKo7DuKd6
कांग्रेस ने यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि रविवार की यात्रा में पूर्व सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल आर. के. हुड्डा, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल वी. के. नरूला, सेवानिवृत्त एयर मार्शल पी. एस. भंगू, सेवानिवृत्त मेजर जनरल सतबीर सिंह चौधरी, सेवानिवृत्त मेजर जनरल धर्मेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त कर्नल जितेंद्र गिल, सेवानिवृत्त कर्नल पुष्पेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल डी.डी.एस. संधू, सेवानिवृत्त मेजर जनरल बिशंबर दयाल और सेवानिवृत्त कर्नल रोहित चौधरी राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए."

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



