
भारत गौरव ट्रेन से बजट में करें इन तीर्थ स्थलों के दर्शन, बिहार-झारखंड के श्रद्धालुओं को मिलेगा फायदा
AajTak
भारतीय रेलवे की तरफ से देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए 5 जनवरी को भारत गौरव स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. इसका सबसे ज्यादा फायदा बिहार और झारखंड को मिलेगा. आइए जानते हैं टिकट बुकिंग समेत अन्य जानकारी.
बिहार के श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है. आईआरसीटीसी (IRCTC) ने श्रद्धालुओं को देश के कई धार्मिक स्थलों का दर्शन कराने के लिए भारत गौरव स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. इस ट्रेन के लिए श्रद्धालुओं की तरफ से बढ़ती मांग को देखते हुए IRCTC ने स्लीपर कोच के साथ झारसुगुड़ा से तीर्थ स्थलों का दर्शन कराने के लिए 5 जनवरी को भारत गौरव स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन रांची, गया, राजगीर, बिहारशरीफ, बक्सर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर रुकेगी. उसके बाद तीर्थ स्थलों के लिए रवाना हो जाएगी. भारत गौरव ट्रेन से यात्री उज्जैन में श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग व श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारका में श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग और श्री द्वारिकाधीश मंदिर, सोमनाथ में श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, शिरडी में साई बाबा का दर्शन, नासिक में श्री त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पुणे में भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग और अंत में औरंगाबाद के घृसणेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर सकेंगे. ये ट्रेन 17 जनवरी 2025 को वापस लौटेगी. ये पूरी यात्रा 12 रात और 13 दिनों की होगी. आईआरसीटीसी के संजीव कुमार ने बताया, IRCTC का प्लान है कि देश के श्रद्धालुओं को सब्सिडी पैकेज पर देश के धार्मिक स्थलों का दर्शन कराया जाए. इसलिए एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत भारत गौरव स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है.
भारत गौरव ट्रेन में मिलेंगी ये सुविधाएं
भारत गौरव स्पेशल ट्रेन में श्रद्धालुओं को स्लीपर क्लास से यात्रा कराई जाएगी. इस ट्रेन में तीर्थ यात्रियों के लिए भजन कीर्तन के साथ भक्तिमय वातावरण बनाने का भी खास इंतजाम किया गया है. इसके अलावा शाकाहारी भोजन पानी की बोतल के साथ घूमने के लिए बस, रहने के लिए होटल की व्यवस्था भी की गई है. प्रत्येक कोच में सिक्योरिटी गार्ड व टूर एस्कॉर्ट उपलब्ध रहेगा. इसके अलावा आपातस्थिति से निपटने के लिए डॉक्टर की टीम भी रहेगी. कुल मिलाकर आईआरसीटीसी ने कम खर्च पर बिहार और झारखंड के लोगों को तीर्थ स्थलों का दर्शन कराने की पूरी व्यवस्था की है.
आसान किस्तों में टिकट का भुगतान कर सकेंगे यात्री
आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत भारतीय रेल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टिकट पर लगभग 33 प्रतिशत की रियायत दी जा रही है. इसके साथ ही श्रद्धालुओं को आसान किस्तों में क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर यात्रा करने की बेहतरीन सुविधा दी जा रही है. इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि एक परिवार से चार-पांच लोग एक साथ दर्शन करना चाहते हैं तो उनका किराया एक लाख के आसपास हो जाता है. ऐसे में सामान्य परिवार के लोगों को थोड़ा समस्या उत्पन्न हो जाती है. इसे ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं के लिए IRCTC ने ईएमआई की सुविधा की शुरुआत की है.ऐसे करें बुकिंग
टूरिज्म अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि इस ट्रेन में 450 सीट स्लीपर क्लास के होंगे. वहीं, श्रद्धालुओं को धर्मशाला की जगह होटल के रूम ठहराया जाएगा. स्लीपर क्लास के तीर्थ यात्रियों को नॉन एसी रूम मुहैया कराया जाएगा. इसका कुल किराया सब्सिडी के तहत स्लीपर क्लास का 24330 रुपये रखा गया है. इसकी विशेष जानकारी के लिए IRCTC ने हेल्प लाइन नम्बर 8595937731 ,8595937732 जारी किया है या IRCTC के अधिकृत एजेंट से और आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर भी आप टिकट बुकिंग कर सकते हैं.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




