
'भारत को हमारी मदद की जरूरत नहीं, वह खुद सक्षम है', दिल्ली ब्लास्ट की जांच पर बोले मार्को रुबियो
AajTak
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दिल्ली ब्लास्ट की जांच में भारत को मदद की पेशकश के सवाल पर कहा कि भारतीय एजेंसियों इस तरह की घटनाओं की जांच करने में पूरी तरह सक्षम हैं, उन्हें हमारी जरूरत नहीं है.
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बुधवार को कहा कि उनके देश में दिल्ली बम ब्लास्ट की जांच में भारत को मदद की पेशकश की थी. रुबियो ने भारतीय जांच एजेंसियों की तारीफ करते हुए कहा, 'उनके जांच अधिकारी बहुत प्रोफेशनल हैं और जांच करने में पूरी तरह सक्षम हैं. उन्हें हमारी मदद की जरूरत नहीं.'
जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद कनाडा में पत्रकारों से बात करते हुए रुबियो ने कहा, 'हमने मदद की पेशकश की है, लेकिन मुझे लगता है कि वे इस तरह की घटनाओं की जांच करने में बहुत सक्षम हैं. उन्हें हमारी मदद की जरूरत नहीं है, और वे अच्छा काम कर रहे हैं.'
दिल्ली ब्लास्ट में 12 लोगों की हुई मौत
भारत की राजधानी दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए एक कार विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए. भारत सरकार ने इसे आतंकी हमला माना है और सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर जांच शुरू की है. फोरेंसिक टीमें और एंटी टेरर यूनिट्स लगातार सबूतों की जांच कर रही हैं और अधिकारी इस हमले के पीछे के मकसद और इसके लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने में लगे हैं.
नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने भी भारत के साथ एकजुटता दिखाई और रेड फोर्ट कार ब्लास्ट की निंदा करते हुए बयान जारी किया. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने 11 नवंबर को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 'हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन लोगों के परिवारों के साथ हैं जो नई दिल्ली में हुए भयानक विस्फोट में मारे गए. हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं.'
कनाडा में मिले जयशंकर और रुबियो

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











