
भारत को लेकर पाकिस्तान का झूठ, अफगानिस्तान ने किया बेनकाब
AajTak
पाकिस्तान का एक और झूठ बेनकाब हुआ है..अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है जिनमें भारत पर अफगान सरजमीं से पाकिस्तान के खिलाफ हो रही गतिविधियों में शामिल होने का दावा किया गया था. अफगान विदेश मंत्रालय ने इन आरोपों को निराधार और तथ्यहीन करार देते हुए स्पष्ट किया कि भारत का पाकिस्तान के साथ किसी भी संघर्ष में कोई भूमिका नहीं है.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











