
'भारत को लूटने वाले सेफ का मतलब तिजोरी समझते हैं', राहुल गांधी पर BJP का पलटवार
AajTak
संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसकी जैसी भावना होती है, उसे सेफ का अर्थ भी वैसा ही समझ आएगा. हमारे नेता पीएम मोदी के नारे एक हैं तो सेफ हैं में, सेफ का अर्थ सुरक्षा से है. वहीं, सेफ का अर्थ तिजोरी से भी होता है, जो राहुल गांधी समझते हैं. कांग्रेस तिजोरी में सेंध मारती है, इसलिए राहुल गांधी को सेफ का मतलब तिजोरी समझ आता है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक हैं सेफ हैं' नारे पर तीखा कटाक्ष किया और उन पर महाराष्ट्र के लोगों के ऊपर बिजनेस टाइकून गौतम अडानी के हितों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया. उनके इन आरोपों पर बीजेपी ने भी जोरदार पलटवार किया. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार पर घपले-घोटालों में शामिल रहने का आरोप लगाया.
संबित पात्रा ने राहुल गांधी के मुंबई में किए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस को निचले स्तर का बताया. उन्होंने कहा, 'कांग्रेस जैसी तथाकथित राष्ट्रीय पार्टी के नेता द्वारा एक तिजोरी के इर्द-गिर्द ड्रामेबाजी करना शोभा नहीं देता.' भाजपा प्रवक्ता ने शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे का जिक्र करते हुए कहा, 'बालासाहेब ठाकरे से जब एक इंटरव्यू में राहुल गांधी के बारे में पूछा गया तो वह झुंझला गए. उन्होंने कहा अरे उस छोटा पोपट के बारे में मुझसे मत पूछो.'
यह भी पढ़ें: क्या धारावी प्रोजेक्ट का टेंडर होगा निरस्त? उद्धव के ऐलान पर राहुल गांधी ने दिया ये रिएक्शन
संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, 'जिसकी जैसी भावना होती है, उसे सेफ का अर्थ भी वैसा ही समझ आएगा. हमारे नेता पीएम मोदी के नारे एक हैं तो सेफ हैं में, सेफ का अर्थ सुरक्षा से है. पीएम मोदी इस बात की चिंता करते हैं कि भारत के लोगों को कैसे घुसपैठियों से सुरक्षित रखा जाए. वहीं, सेफ का अर्थ तिजोरी से भी होता है, जो राहुल गांधी समझते हैं. कांग्रेस तिजोरी में सेंध मारती है. वर्षों से दादा, परदादा, दादी, पापा-मम्मी सबने मिलकर सेंध मारने का काम किया है.'
यह भी पढ़ें: खुला लॉकर-निकला पोस्टर... राहुल गांधी ने दिखाया 'एक हैं तो सेफ हैं' का कांग्रेसी वर्जन!
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा, 'तिजोरी में सेंध मारने वालों ने सेफ का अर्थ तिजोरी समझा. इसमें गलती किसी की नहीं है. गलती उस खानदान की है, जिसने बार-बार तिजोरी में सेंध मारने का काम किया. इन्होंने बार-बार घोटाले पर घोटाला करके हिंदुस्तान को लूटने का काम किया है. नेशनल हेराल्ड केस में 5 हजार करोड़ का घोटाला, 2जी केस में 1 लाख 46 हजार करोड़ का घोटाला. एंट्रिक्स-देवास केस में 1 हजार करोड़, कोल स्कैम में 10 लाख करोड़ का घोटाला और अगस्ता-वेस्टलैंड केस में 3600 करोड़ का घोटाला. ये घोटाले के सारे पैसे गांधी परिवार की तिजोरी में बंद हैं.'

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



