
'भारत के लिए पाकिस्तान नहीं, बल्कि...', उमा भारती ने बताया देश के सामने असली चुनौती क्या
AajTak
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत पहले से ही हिंदू राष्ट्र है. इसे हिंदू राष्ट्र बनाने की नहीं, बल्कि स्वीकार करने की जरूरत है.
भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने आज शनिवार को भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी. उन्होंने गौरक्षा, शराबबंदी, सिंहस्थ लैंड पूलिंग, लव जिहाद, हिंदू राष्ट्र की अवधारणा और मुख्यमंत्री मोहन यादव के दो साल के कार्यकाल पर खुलकर राय रखी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत के लिए चुनौती नहीं है, बल्कि भ्रष्टाचार और आर्थिक असमानता देश की असली चुनौतियां हैं.
उमा भारती ने कहा कि किसानों के गोपालन से ही गाय बचेगी, यह स्पष्ट है. देश की नदियों को बचाना पर्यावरण की दृष्टि से अत्यंत जरूरी है. सड़क दुर्घटनाओं में गायों की मौत रोकने के लिए उन्होंने सुझाव दिया कि सड़क किनारों पर तारबंदी (फेंसिंग) होनी चाहिए, और इस मांग को लेकर वह सड़क पर बैठने तक को तैयार हैं.
शराबबंदी की वकालत
उन्होंने कहा कि शराबबंदी जरूरी है और इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा सकता है. समाज धीरे-धीरे इस दिशा में आगे बढ़ रहा है और पूरी शराबबंदी लागू होनी चाहिए.
उमा भारती ने सिंहस्थ 2028 के लिए प्रस्तावित लैंड पूलिंग का विरोध करते हुए कहा कि इसे पूरी तरह निरस्त करना चाहिए. उन्होंने कहा कि सिंहस्थ में किसी नई परंपरा की जरूरत नहीं है और इसे पहले की तरह ही आयोजित किया जाए. किसानों और संघ की मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करने की जरूरत है.
उन्होंने कहा कि यदि लड़का धर्म छुपाकर लड़की से मिलता है और शादी के बाद धर्म बदलने का दबाव डालता है तो यह लव जिहाद है. उमा भारती ने कहा कि उन्हें अंतर्जातीय विवाह से आपत्ति नहीं है, पर धर्मांतरण पर रोक लगनी चाहिए.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










