
भारत के नए एयर डिफेंस सिस्टम की जल्द होगी टेस्टिंग, जानिए SAMAR-2 के बारे में
AajTak
भारतीय वायुसेना बहुत जल्द SAMAR-2 एयर डिफेंस सिस्टम का टेस्ट करने वाला है. यह एक सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है. इसका निशाना चूकता नहीं है. पिछले परीक्षण में इसने यह बात प्रूव कर दी थी. चीन सीमा के पास इस एयर डिफेंस का पुराना वर्जन तैनात है. ये रूस की पुरानी मिसाइल थी, जिसे भारत ने बदल कर नया हथियार बना दिया.
Indian Air Force जल्द ही अपने नए एयर डिफेंस सिस्टम SAMAR-2 का परीक्षण करने जा रहा है. इस एयर डिफेंस सिस्टम की रेंज 30 किलोमीटर है. यानी इसे अगर पाकिस्तान या चीन सीमा पर तैनात किया जाए, तो उनकी मिसाइल को हवा में 30 किलोमीटर दूर ही ये खत्म कर देगी. देश की सीमा में आने ही नहीं देगी.
यह भी पढ़ें: जहां नहीं जा पाएंगे वायुसेना के फाइटर जेट, वहां जाकर दुश्मनों को बर्बाद करेगा Gaurav बम... टेस्ट सफल
SAMAR का पूरा नाम है सरफेस टू एयर मिसाइल फॉर एश्योर्ड रीटैलिएशन. इसका पुराना वर्जन यानी SAMAR-1 चीन सीमा के पास लद्दाख में तैनात है. इस मिसाइल सिस्टम को दिसंबर 2023 में ही सेना में शामिल किया गया. असल में समर एयर डिफेंस सिस्टम हवा से हवा में मार करने वाली पुरानी रूसी मिसाइलें R-73 और R-27 हैं.
ये मिसाइलें बेकार होने वाली थीं. यानी एक्सपायर. तब भारतीय वैज्ञानिकों ने इसे बदलकर एयर डिफेंस सिस्टम बना दिया. कुछ महीनों पहले ही पोखरण में हुए वायुशक्ति युद्धाभ्यास में इसकी मारक क्षमता का प्रदर्शन किया गया था. जिसका वीडियो यहां नीचे है.
जानिए इस हथियार की ताकत...

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











