
भारत के खिलाफ पाकिस्तान का हितैषी बन रहा था ये मुस्लिम देश, अब रूस ने बढ़ाई मुश्किलें
AajTak
अजरबैजान और रूस के बीच अच्छी दोस्ती रही है लेकिन पिछले साल के अंत से दोनों देश एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हैं. दोनों ही देश अपने देशों में रह रहे एक-दूसरे के नागरिकों को परेशान कर रहे हैं. इस बीच में यूक्रेन की भी एंट्री हो गई है जिससे रूस और भड़क गया है.
पाकिस्तान और भारत के बीच जब संघर्ष चल रहा था तब मुस्लिम देश अजरबैजान खुलकर पाकिस्तान का समर्थन करता दिखा. अजरबैजान ने पाकिस्तान और तुर्की के साथ मिलकर भारत के खिलाफ एक धुरी बना ली लेकिन अब वहीं अजरबैजान रूस के साथ फंसता दिख रहा है. अजरबैजान और रूस में तनाव इतना बढ़ गया है कि दोनों देश एक-दूसरे के नागरिकों पर शिकंजा कस रहे हैं. ऐसे में जान लेते हैं कि अच्छे दोस्त रहे रूस और अजरबैजान के बीच बढ़ते तनाव की वजह क्या है और क्यों दोनों एक-दूसरे के खिलाफ कदम उठा रहे हैं.
रूस और अजरबैजान के बीच तनाव की शुरुआत हुई 25 दिसबंर 2024 को जब अजरबैजान की राजधानी बाकू से रूस के चेचेन्या, ग्रोज्नी जा रहा अजरबैजान एयरलाइंस का पैसेंजर जेट क्रैश कर गया. अजरबैजान के अधिकारियों ने कहा कि जेट गलती से रूसी एयर डिफेंस की तरफ से दागी गई मिसाइल के संपर्क में आ गया जिसके बाद उसने पश्चिमी कजाकिस्तान में लैंड करने की कोशिश की और क्रैश कर गया. पैसेंजर जेट में सवार 67 में से 38 लोग क्रैश में मारे गए.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने घटना को दर्दनाक बताते हुए अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलियेव से माफी मांगी. हालांकि, क्रैश के लिए उन्होंने किसी तरह की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया. इसके बाद अलीयेव ने घटना को 'दबाने' के लिए रूस की आलोचना की.
अलियेव ने रूस जाने से किया इनकार
मई में रूस ने अलियेव को विक्ट्री डे परेड में हिस्सा लेने के लिए मॉस्को आमंत्रित किया लेकिन अलियेव ने निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया. इसके एक महीने बाद यूक्रेन के विदेश मंत्री अजरबैजान की राजधानी बाकू पहुंचे जिससे रूस और अजरबैजान का तनाव और बढ़ा.
हालिया तनाव जून के अंत में बढ़ा जब 27 जून को पुलिस ने रूस के चौथे सबसे बड़े शहर Yekaterinburg में अजरबैजानी समुदाय के कई लोगों के घरों पर छापा मारा. यह छापा दशकों पहले हुई हत्या से संबंधित था.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








