
भारत के खिलाफ गए मुइज्जु को जनता ने ही दिखाया आईना, मिला पहला झटका!
AajTak
चीन समर्थक मोहम्मद मुइज्जू की जीत के बाद से ही भारत और मालदीव के बीच तनाव चल रहा है. इसी तनाव के बीच मुइज्जू चीन दौरे पर गए थे लेकिन लौटते ही उन्हें भारत समर्थक पार्टी MDP से करारी हार का सामना करना पड़ा है. MDP के एडम अजीम ने मुइज्जू को बड़ा झटका दिया है.
चीन समर्थक मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को चीन से लौटते ही बड़ा झटका लगा है. मालदीव के भारत समर्थक विपक्षी दल मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) ने राजधानी माले के मेयर चुनावों में शानदार जीत की है. MDP के एडम अजीम ने मुइज्जू की पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (PNC) के ऐशाथ अजीमा शकुर को भारी अंतर से मात दी है.
MDP के एडम अजीम को माले का नया मेचर चुन लिया गया है. अजीम मुइज्जू की जगह लेंगे, जिन्होंने पिछले साल राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लेने के लिए पद से इस्तीफा दे दिया था. मालदीव की मीडिया ने एडम को जीत को 'बड़ा' बताया है और कहा है कि अजीम ने यह जीत बड़े अंतर से हासिल की है. MDP का नेतृत्व भारत समर्थक पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद सोलिह कर रहे हैं जो पिछले राष्ट्रपति चुनाव में मुइज्जू से हार गए थे.
कौन हैं एडम अजीम?
स्थानीय अखबार Adhadhu के मुताबिक, अजीम पिछली सरकार में मालदीव ट्रांसपोर्ट एंड कॉन्ट्रैक्टिंग कंपनी (MTCC) के सीईओ थे. उन्होंने अपना करियर कूपर्स एंड लाइब्रांड में इंटरनल ऑडिटर के रूप में शुरू किया. वो अपना खुद का बहुत सा बिजनेस चलाते रहे हैं, साथ ही कई सरकारी पदों पर भी रहे.
MTCC के सीईओ बनने से पहले उन्होंने दिसंबर 2018 से लेकर जनवरी 2020 तक मालदीव वाटर एंड सीवरेज कंपनी (MWSC) के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर काम किया. इससे पहले नवंबर 2013 से लेकर फरवरी 2015 तक वो स्टेट ट्रेडिंग ऑर्गेनाइजेशन (STO) के मैनेजिंग डायरेक्टर पद पर कार्यरत थे.
भारी अंतर से जीते चुनाव

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









