
भारत की नेहा फातिमा ने ऐसा क्या किया कि UAE में हर तरफ हो रही चर्चा?
AajTak
केरल की नेहा फातिमा दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से बहुत प्रभावित हैं. उन्हें अपनी प्रेरणा बताने वाली नेहा ने उनके लिए 400 से अधिक चार्ट पेपर से एक तस्वीर तैयार की है, जिस पर दो लाख से अधिक बार उनका नाम लिखा गया है.
भारत के केरल की रहने वाली एक युवती यूएई में इन दिनों चर्चा में बनी हुई है. केरल की नेहा फातिमा ने एक पोट्रेट बनाया है जो संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम का है.
दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम को अपनी प्रेरणा बताने वाली नेहा फातिमा ने दिन में बीस घंटे तक लगातार काम कर चार महीनों की मेहनत के बाद इस तस्वीर को तैयार किया है. वह 15 जुलाई से पहले इस तस्वीर को तैयार करना चाहती थी ताकि वह शेख मोहम्मद बिन राशिद के जन्मदिन पर उन्हें तोहफे में दे सके.
नेहा ने सभी बाधाओं को पार करते हुए एक तरह से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. इसे तैयार करने में नेहा ने चार महीने का समय लगाया. वह रोजाना दिन में 20 घंटे इस पर काम करती थी. वह शेख मोहम्मद बिन राशिद को उनके जन्मदिन पर इसे तोहफे में देना चाहती हैं.
इस तस्वीर को खुद उन्हें भेंट करने के लिए वह पहली बार दुबई भी पहुंचीं.
उन्हें मानती हैं प्रेरणा
नेहा कहती है कि वह शेख मोहम्मद बिन राशिद से बहुत प्रभावित हैं. वह कहती हैं कि एक बार उन्होंने कहा था, यूएई में हमारे लिए असंभव जैसा कोई शब्द नहीं है. यह हमारी डिक्शनरी में नहीं है. इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कमजोर और आलसी करते हैं, जिन्हें चुनौतियों से डर लगता है.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









