
भारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने रद्द किया एयर सुविधा फॉर्म
AajTak
केंद्र सरकार ने भारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए बड़ी राहत प्रदान की है. दरअसल, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयर सुविधा फ़ॉर्म को रद्द कर दिया है. अब ऐसे यात्री जो भारत आने से पहले एयर सुविधा पोर्टल पर सेल्फ डिक्लेरेशन फ़ॉर्म भरते थे, लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं होगी.
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एयर सुविधा फ़ॉर्म को रद्द कर दिया है. दरअसल, सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. इसमें कहा गया है कि रविवार को घोषणा की कि आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों द्वारा एयर सुविधा पोर्टल पर भरे जाने वाले स्व-घोषणा फॉर्म (सेल्फ डिक्लेरेशन) की जरूरत नहीं होगी.
एयर सुविधा पोर्टल पर फॉर्म भरने के विकल्प को बंद करने का मंत्रालय का फैसला उस वक्त आया है, जब देशभर में कोविड-19 मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है.
भारत सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि विश्व स्तर पर कोरोनो वायरस के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है. इसके साथ ही भारत में कोविड-19 की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन अभियान भी बेहतर तरीके से चल रहा है. इसे देखते हुए ये कदम उठाया गया है.
नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से सोमवार शाम को जारी किए गए एक नोटिस में कहा गया है कि ऑनलाइन एयर सुविधा पोर्टल पर स्व-घोषणा फॉर्म जमा करने के मौजूदा दिशा-निर्देशों को रद्द किया जाता है.
अधिसूचना में एक वैधानिक चेतावनी भी दी गई है. इसमें कहा गया है कि कोविड-19 के हालातों के मद्देनजर जरूरत पड़ने पर नियम की समीक्षा की जा सकती है.
ये भी देखें

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










