
भारत-अमेरिका के बीच इस बड़ी डील पर लगी मुहर, सेना की ताकत में होगा कई गुना इजाफा
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे में भारत और अमेरिका के बीच लड़ाकू विमानों के लिए GE-F414 इंजन का प्लांट भारत में लगाने की बात हुई थी. इस डील के बाद GE-F414 इंजन का निर्माण भारत में भी हो सकेगा. GE-F414 इंजन के भारत आने से वायुसेना और नौसेना के फाइटर जेट्स को ताकत मिलेगी.
जून 2023 में पीएम मोदी के तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे में अमेरिकी कंपनी GE और भारतीय कंपनी HAL के बीच हुए समझौता ज्ञापन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. जो बाइडेन सरकार ने भारत के साथ जेट इंजन ( GE-F414) तकनीकी समझौते के बारे में अमेरिकी कांग्रेस (संसद) को सूचित कर दिया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से यह जानकारी 28 जुलाई को कांग्रेस को भेजी गई है और आवश्यकतानुसार 30 दिनों के बाद इस सौदे की मंजूरी दे दी जाएगी. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि अमेरिकी संसद इस सौदे को मंजूरी दे देगी क्योंकि यह डील किसी भी तरह से अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा हितों के खिलाफ नहीं है.
दोनों देशों के बीच यह डील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन दिवसीय अमेरिकी यात्रा के दौरान हुई थी. 22 जून 2023 को अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक (GE) और भारतीय कंपनी हिंदुस्तान एयरनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे.
बाइडेन सरकार ने अमेरिकी संसद को किया सूचित
हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी विदेश विभाग ने HAL द्वारा बनाए जाने वाले एलसीए मार्क II विमानों के लिए भारत में GE-F414 इंजन टेक्नॉलॉजी के पूर्ण हस्तांतरण के बारे में अमेरिकी कांग्रेस को सूचित किया है.
हालांकि, मोदी सरकार की ओर से इस पूरे डील पर किसी प्रकार की टिप्पणी नहीं की गई है. लेकिन GE-F 414 इंजन का इस्तेमाल LCA MK II, AMCA Mark I और ट्विन इंजन डेक आधारित फाइटर (टीईडीबीएफ) को पावरफुल बनाने के लिए किया जाएगा.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









