
भारत-अमेरिका की दोस्ती पर पाकिस्तान को लगी मिर्ची, इमरान ने कही ये बात
AajTak
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि पाकिस्तान अमेरिका के साथ सभ्य और बराबरी का रिश्ता चाहता है जैसे कि उसके ब्रिटेन और भारत के साथ हैं. इमरान खान ने विदेशी सैनिकों की वापसी के बाद अफगानिस्तान में पाकिस्तान की भूमिका को रेखांकित करते हुए यह बात कही.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि पाकिस्तान अमेरिका के साथ सभ्य और बराबरी का रिश्ता चाहता है जैसे कि उसके ब्रिटेन और भारत के साथ संबंध हैं. इमरान खान ने विदेशी सैनिकों की वापसी के बाद अफगानिस्तान में पाकिस्तान की भूमिका को रेखांकित करते हुए यह बात कही. द न्यूयॉर्क टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में इमरान खान ने 'सभ्य' का मतलब बताते हुए कहा कि पाकिस्तान अमेरिका से बराबरी का रिश्ता चाहता है जैसा कि अमेरिका का भारत या ब्रिटेन के साथ है. इमरान खान ने इस इंटरव्यू में अपनी निराशा भी व्यक्त की कि भारत के साथ संबंधों को सामान्य करने की उनकी कोशिश में कोई प्रगति नहीं हुई, हालांकि उन्होंने अगस्त 2018 में पद संभालने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संपर्क किया था. (फाइल फोटो) इमरान खान का यह इंटरव्यू अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की शुक्रवार को व्हाइट हाउस में अपने अफगान समकक्ष अशरफ गनी के साथ हुई पहली आमने-सामने की बैठक के बीच सामने आया है. इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान का क्षेत्र के अन्य देशों की तुलना में अमेरिका के साथ घनिष्ठ संबंध रहा है. डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की तरह, और आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में पाकिस्तान अमेरिका का साझेदार रहा है. (फाइल फोटो)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








