
भाजपा के लिए टेढ़ी खीर है पंजाब में जीतना
AajTak
पंजाब में हाल में हुए निकाय चुनावों में भगवा पार्टी का सफाया हो गया. राज्य में भाजपा का भविष्य अंधकारमय नजर आता है जब तक कि यह कोई नई रणनीति नहीं तलाश लेती.
भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल समेत दक्षिण के पांच राज्यों में अपनी पैठ बनाने के लिए भागदौड़ कर रही है, लेकिन घर के नजदीक पंजाब में उसके पैर उखड़ते नजर आ रहे हैं. हाल में इस राज्य में हुए शहरी निकायों के चुनाव में, जो कि इस पार्टी ने पिछले 25 साल में पहली बार अपने पूर्व साझेदार शिरोमणि अकाली दल के बगैर लड़ा, इसका सूपड़ा साफ हो गया. चुनाव में कांग्रेस ने ज्यादातर पदों पर कब्जा जमाया. चुनाव के दौरान हिंसा की भी कुछ घटनाएं हुईं और भाजपा तथा अकाली दल के कुछ नेताओं ने हेराफेरी का आरोप भी लगाया. शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के अध्यक्ष सुखबीर बादल जिन्हें जेड प्लस सुरक्षा हासिल है, उन पर हमला हुआ और राज्य भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा तथा महासचिव सुभाष शर्मा पर भी दो से ज्यादा हमले हुए. भाजपा का भी कहना है कि 10 जिलों में उसके चुनाव दफ्तरों पर तोड़फोड़ हुई. कई वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए क्योंकि विपक्षी उम्मीदवार के नामांकन पत्र या तो दाखिल नहीं हो सके या फिर उन्हें खारिज कर दिया गया. एसएडी ने राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर को ज्ञापन देकर उन जिलों में दोबारा चुनाव कराने की मांग की है जहां विपक्षी उम्मीदवारों के नामांकन थोक में खारिज किए गए हैं. कुछ लोग दलील दे रहे हैं कि इन परिणामों को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की झलक के तौर पर पेश नहीं किया जा सकता क्योंकि वे विधानसभा चुनाव निर्वाचन आयोग करवाता है जबकि निकाय चुनाव राज्य प्रशासन की देखरेख में होते हैं. हालांकि अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के लिए ये शानदार जीत मतदाताओं के मौजूदा मूड का सूचक है. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) जिसे सिख पार्लियामेंट भी कहते हैं, के चुनाव भी राज्य में जल्द ही होने वाले हैं.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












