
भाई, दादी और प्रेमिका समेत पांच लोगों का मर्डर करने वाला हत्यारा गिरफ्तार, दहला देगी कातिल की खूनी करतूत
AajTak
23 साल का आरोपी अफान अभी भी अस्पताल में भर्ती है. पुलिस के अनुसार, मजिस्ट्रेट अस्पताल पहुंचकर आगे की प्रक्रिया पूरी करेंगे. पुलिस को इस सनसनीखेज वारदात पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है.
Thiruvananthapuram Mass Murder: केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में अपने पूरे परिवार का खात्मा करने वाले कातिल बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी अफान अभी तक अस्पताल में भर्ती है. अब उसकी हालत में सुधार है और पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है. आरोपी ने खुद पुलिस थाने जाकर अपनी करतूत पुलिस को बताई थी और फिर जहर पी लिया था.
23 साल का आरोपी अफान अभी भी अस्पताल में भर्ती है. पुलिस के अनुसार, मजिस्ट्रेट अस्पताल पहुंचकर आगे की प्रक्रिया पूरी करेंगे. पुलिस को इस सनसनीखेज वारदात पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. हालांकि जांच अधिकारी नशीली दवाओं के एंगल के बजाय कर्ज वाली बात पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.
आरोपी, 23 वर्षीय अफान, खुद सोमवार को पुलिस स्टेशन पहुंचा था. जहां उसने 6 लोगों का कत्ल करने की बात कबूल की थी. उसने पुलिस के सामने दावा किया कि उसने जहर खाया था. तिरुवनंतपुरम के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने 'आज तक' को बताया कि वे हत्या के पीछे के कारण की जांच कर रहे हैं. वे यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या वह किसी नशीले पदार्थ के प्रभाव में था.
तिरुवनंतपुरम (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक (SP) सुदर्शन केएस ने परिवार की वित्तीय परेशानियों की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि आरोपी ने बयान दिया कि उसने वित्तीय संकट के कारण हत्याएं कीं हैं. लेकिन यह जांच करनी होगी कि क्या यही एकमात्र कारण था? डिजिटल साक्ष्य की भी जांच करनी होगी.
अपनी पहली बात से हटते हुए, एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि नशीली दवाओं के दुरुपयोग की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है. सुदर्शन ने कहा कि उसके नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं ताकि पता चल सके कि वह नशीली दवाओं और शराब के प्रभाव में था या नहीं. परिणाम अभी तक नहीं आए हैं.
जांच अधिकारी प्राथमिक कारण के रूप में कर्ज पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. आरोपी अफान के पिता वर्तमान में सऊदी अरब के दम्माम में हैं, लेकिन वह वीजा समाप्त होने और बकाया कर्ज के कारण सात वर्षों से घर नहीं लौट पाए हैं. परिवार कुछ महीने पहले अल्पकालिक वीजा पर उनसे मिलने गया था और अपने कर्ज को चुकाने के लिए संपत्ति बेचने की प्लानिंग कर रहा था.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










