
भतीजा-भतीजी से चाचा का प्यार, भाभी से कहासुनी और कत्ल का खूनी सिलसिला... ऐसे तबाह हो गया पूरा परिवार
AajTak
नफ़रत, गुस्से और तीन-तीन मौत की ये एक ऐसी दर्दनाक कहानी है, जिस पर यकीन करना भी मुश्किल है. वो इसलिए क्योंकि इस कहानी में नफ़रत और गुस्से की स्याह परछाई से ज़्यादा मोहब्बत और कुरबत की खूबसूरती दिखती है.
सोशल मीडिया के इस जमाने में हम आपको एक ऐसी ख़ूनी रील की कहानी बताने जा रहे हैं, जो बिल्कुल हटकर है. जुर्म की इस वारदात से पहले क़ातिल ने सोशल मीडिया पर एक रील डालकर बाकायदा अपने इरादों का ऐलान किया, लेकिन इससे पहले कि लोग उस रील के पीछे की कहानी को समझ पाते, दो बच्चों समेत तीन लोगों की जान जा चुकी थी और एक ज़िंदगी और मौत के बीच झूल रहा था.
तीन-तीन मौत की दर्दनाक कहानी नफ़रत, गुस्से और तीन-तीन मौत की ये एक ऐसी दर्दनाक कहानी है, जिस पर यकीन करना भी मुश्किल है. वो इसलिए क्योंकि इस कहानी में नफ़रत और गुस्से की स्याह परछाई से ज़्यादा मोहब्बत और कुरबत की खूबसूरती दिखती है.
चाचा का भतीजी-भतीजे से प्यार एक रील जिसमें चाचा और भतीजी के प्यार की दिल को छूने वाली तस्वीरे हैं. और दूसरी रील में भी ऐसा ही कुछ नजर आता है. इन दोनों ही रील्स में एक किरदार कॉमन है लंबी-लंबी मूछों वाला एक शख्स. जबकि जो किरदार अलग-अलग हैं, उनमें दोनों ही रिश्ते में उस शख्स के बेहद करीबी हैं. एक है उसकी 12 साल की भतीजी दिव्यांशी और दूसरा महज़ 9 महीने का उसका नन्हा सा भतीजा सूर्यप्रकाश.
चाचा पर ही लगा कत्ल का इल्जाम सोशल मीडिया पर मौजूद ये रील्स ये बताने के लिए काफी हैं कि चाचा को अपने इन लाडलों से कितना प्यार है और वो अक्सर इस प्यार का सोशल मीडिया पर यूं ही इजहार भी किया करता है. लेकिन अपने भतीजे-भतीजी के साथ जिस प्यार भरे रिश्ते को देख कर कल तक दुनिया रश्क करती थी, आज उसी रिश्ते का अंत जानकर उस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है. क्योंकि इस चाचा पर ही अपने इन फूल से भतीजा-भतीजी के क़त्ल का इल्ज़ाम है.
रघुवीर सिंह ने डाली थी आखिरी रील फौरी तौर पर उसकी रील्स को देख कर ज्यादा हैरानी नहीं होती. क्योंकि सोशल मीडिया पर इस तरह की डायलॉगबाज़ी का आजकल जबरदस्त चलन है. फिल्मों की देखा-देखी हर कोई डॉयलॉग और डांस स्टेप्स के साथ अपने मूवमेंट रिकॉर्ड करता है और उन्हें सोशल मीडिया पर यूं ही अपलोड कर देता है. शायद यही वजह है कि जयपुर के रहने वाले रघुवीर सिंह ने जब बुधवार शाम को सोशल मीडिया पर ये रील डाली, तो किसी ने भी इसे उतने सीरियसली नहीं लिया, क्योंकि लोगों को लगा का कि अक्सर सोशल मीडिया पर रील्स अपलोड करने वाले रघुवीर का शायद ये एक और नया रील्स है. लेकिन इसके चंद घंटों के बाद रघुवीर और उसके इन प्यारे-प्यारे भतीजा-भतीजी की ज़िंदगी में जो कुछ हुआ, उसने लोगों को झकझोर कर रख दिया.
5 मई 2024, रात 9 बजे, लक्ष्मीनगर - जयपुर जयपुर के इस इलाके से किसी ने पुलिस को फोन किया कि यहां एक घर में एक मां और उसके दो बच्चों का क़त्ल कर दिया गया है. सरेशाम एक रिहायशी इलाके में तीन-तीन क़त्ल की बात सुन कर पुलिस के हाथ पांव फूल गए. फौरन झोटवाड़ा थाने की एक पुलिस टीम मौका ए वारदात पर पहुंची. और जैसी की शिकायत मिली थी, वाकई कॉलोनी के एक मकान में मौत के तांडव के निशान नजर आ रहे थे. यहां रहने वाले लक्ष्मण नाम के एक शख्स की बीवी शकुंतला और उसके दो बच्चे 12 साल की बेटी दिव्यांशी और 9 महीने का बेटा सूर्यप्रताप लहूलुहान हालत में मिले. सभी के शरीर पर चाकुओं के भयानक घाव थे. पूरे मकान में खून की धार बह रही थी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



