
'भटकती आत्मा को दूसरों का काम बिगाड़ने में मजा आता है...,' पीएम मोदी ने पुणे में शरद पवार पर कसा तंज
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. पीएम मोदी ने बिना नाम लिए शरद पवार पर हमला बोला और कहा, 45 साल पहले एक बड़े नेता ने अपनी महत्वाकांक्षा के लिए यह खेल शुरू किया था. तब से महाराष्ट्र अस्थिरता के दौर में चला गया, जिसके बाद कई मुख्यमंत्री अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पुणे में चुनावी जनसभा को संबोधित किया और बिना नाम लिए शरद पवार पर सीधे हमलावर रहे. पीएम ने पवार को उन्हें 'भटकती आत्मा' कहकर तंज भी कसा है. पीएम मोदी ने कहा, महाराष्ट्र में 45 साल पहले एक 'भटकती आत्मा' ने अपनी महत्वाकांक्षा के लिए खेल की शुरुआत की और तब से लगातार अस्थिरता लाने की कोशिशें की जा रही हैं. अब उस व्यक्ति द्वारा देश को अस्थिर करने का काम किया जा रहा है. पीएम ने विकसित भारत यात्रा के सपने को पूरा करने के लिए महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के नेतृत्व में अलायंस को जीत दिलाने की अपील की.
बारामती, शिरूर, मावल और पुणे लोकसभा सीटों पर महायुति के पक्ष में चुनावी माहौल तैयार करने के लिए पीएम मोदी सोमवार को पुणे पहुंचे थे. यहां उन्होंने सुनेत्रा पवार, मुरलीधर मोहोल, श्रीरंग बार्ने, शिवाजी अधलराव के पक्ष में वोट मांगे. पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के अविकसित क्षेत्रों को लेकर शरद पवार को निशाने पर लिया और कहा, कुछ भटकती हुई आत्माएं होती हैं, जिनकी इच्छाएं कभी पूरी नहीं होतीं, उनकी आत्माएं भटकती रहती हैं. अगर उनका खुद का काम नहीं बनता है तो वे दूसरों के काम को खराब करना शुरू कर देते हैं.
'ये आत्मा कुछ भी कर सकती है'
पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा, 45 साल पहले एक बड़े नेता ने अपनी महत्वाकांक्षा के लिए यह खेल शुरू किया था. तब से महाराष्ट्र अस्थिरता के दौर में चला गया, जिसके बाद कई मुख्यमंत्री अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके. पीएम मोदी ने बिना नाम लिए पवार पर निशाना साधा और कहा, यह आत्मा ना सिर्फ विरोधियों को अस्थिर करती है बल्कि कुछ भी कर सकती है. यह आत्मा अपनी पार्टी और परिवार को भी नहीं छोड़ती है. 1995 में जब महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना की सरकार आई तब भी यही आत्मा सरकार को अस्थिर करने का काम कर रही थी.
यह भी पढ़ें: 'धार्मिक आरक्षण पर कांग्रेस की पोल खोल ध्रुवीकरण नहीं...', PM मोदी की दो टूक
'पीएम ने 2019 के घटनाक्रम को याद दिलाया'

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










