
'भगवान हमेशा...', सुरंग से बाहर निकले मजदूर को मां ने किया फोन, पढ़ें- पूरी बातचीत
AajTak
ये हादसा दिवाली के दिन यानी 12 नवंबर को हुआ था. ये मजदूर इसी सुरंग में काम कर रहे थे. तभी सुरंग धंस गई और मजदूर 60 मीटर लंबी मलबे की दीवार के पीछे धंस गए. उसके बाद से ही इन मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तेजी से ऑपरेशन चलाया जा रहा था.
उत्तरकाशी की सिल्क्यारा सुरंग में 17 दिन से चल रही जंग आखिरकार जीत ली गई. यहां 12 नवंबर से 41 मजदूर फंसे हुए थे. मंगलवार शाम को इन सभी मजदूरों को एक-एक कर बाहर निकाला गया. सभी मजदूर सुरक्षित हैं और चिन्यालीसौड़ के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में इन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.
इन मजदूरों के बाहर आते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माला पहनाकर इनका स्वागत किया. वहीं, 17 दिन से अपनों के बाहर आने का इंतजार कर रहे परिजनों की आंखों में खुशी के आंसूं आ गए. रेस्क्यू किए गए मजदूरों में से कुछ पश्चिम बंगाल से भी थे. इन्हीं में से एक सौभिक पाखिरा से उनकी मां लक्ष्मी ने फोन पर बातचीत की.
क्या हुई दोनों में बातचीत?
लक्ष्मी ने बंगाली भाषा में अपने बेटे से बात करते हुए पूछा, 'क्या उन्होंने तुम्हारा हेल्थ चेकअप किया है?' इसका जवाब देते हुए सौभिक ने कहा, 'हां, उन्होंने चेकअप कर लिया है और अब वो हमें अस्पताल लेकर जाएंगे.'
मां ने बातचीत के दौरान अपने बेटे से वापस आने पर हर एक जानकारी साझा करने को कहा. एक और रिश्तेदार की भी यही चिंता थी और उसने उससे कहा, 'सुरक्षित घर आ जाओ'.
आगे मां ने कहा, 'भगवान ने हमेशा तुम पर अपनी कृपा बनाए रखी. तुमने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. मुझे खुशी है कि मैंने तुम जैसे बेटे को जन्म दिया.' कॉल के आखिर में उन्होंने अपने बेटे से कहा, 'नहाओ और नए कपड़े पहनो'.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










