
'भगवान परशुराम ने 21 बार आतंकवाद को खत्म किया', अब BJP नेता रामबिलास शर्मा ने क्षत्रियों पर दिया विवादित बयान
AajTak
रामबिलास शर्मा भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम के संबंध में भिवानी के PWD रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे, जहां उनका स्वागत माला पहनाकर किया गया. इस दौरान उन्होंने क्षत्रिय समुदाय को आतंकवादी करार दिया और कहा कि परशुराम ने पौराणिक कथाओं के अनुसार 21 बार क्षत्रियों का खात्मा किया था.
हरियाणा के पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता रामबिलास शर्मा ने एक बयान दिया है, जिसपर विवाद पैदा हो गया. इससे पहले बीजेपी के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने एक विवादित बयान दिया था, जिसका जबरदस्त विरोध हुआ लेकिन शर्मा ने उनके बयान को अपने बड़े भाई की तरह सहमति के तौर पर देखा और चुप्पी साध ली. अब रामबिलास शर्मा ने क्षत्रियों को 'आतंकवादी' बताया, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है.
रामबिलास शर्मा ने भगवान परशुराम की महत्ता पर बात करते हुए कहा कि परशुराम ने पौराणिक कथाओं के अनुसार 21 बार क्षत्रियों का खात्मा किया था. उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का फरसा आज के समय में परमाणु बम के समान शक्तिशाली माना जाता है. उनके इस बयान ने क्षत्रिय समुदाय में नाराजदी पैदा कर दी है.
यह भी पढ़ें: 'जिनका सिंदूर छीना गया, उनमें वीरांगना का भाव नहीं था', पहलगाम हमले पर BJP सांसद जांगड़ा का विवादित बयान
राहुल गांधी पर भी पूर्व मंत्री ने कसा तंज
रामबिलास शर्मा ने इनके अलावा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी तंज कसा. उन्होंने राहुल गांधी को 'पप्पू' कहा और बोला कि सोनिया गांधी राहुल को ट्यूशन लगवाती हैं लेकिन राहुल हर बार फेल हो जाता है. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेश जाकर भारत की बदनामी करते हैं. शर्मा के इस बयान पर कांग्रेस ने भी प्रतिक्रिया दी है.
30 मई को रोहतक में मनाई जाने वाली भगवान परशुराम जयंती के लिए रामबिलास शर्मा भिवानी के PWD रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे. यहां कार्यकर्ताओं ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया और जयंती में शामिल होने का निमंत्रण दिया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










