
'भगदड़ में महिला की मौत हुई है, केस तो बनता है...', अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर बोले CM रेवंत रेड्डी
AajTak
Agenda AajTak 2024: तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि तेलगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की गिरफ्तार समेत कई मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि इस देश में सलमान खान से लेकर संजय दत्त तक क्यों गिरफ्तार हुए हैं. इस देश में आम आदमी से लेकर प्रधानमंत्री तक के लिए संविधान समान है. बाबा साहब ने जो संविधान बनाया है, उसमें सब लोगों के लिए एक समान कानून और नियम हैं.
Agenda AajTak 2024: विचारों के महामंच 'एजेंडा आजतक' में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने तेलगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की गिरफ्तार समेत कई मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि इस देश में सलमान खान से लेकर संजय दत्त तक क्यों गिरफ्तार हुए हैं. इस देश में आम आदमी से लेकर प्रधानमंत्री तक के लिए संविधान समान है. बाबा साहब ने जो संविधान बनाया है, उसमें सब लोगों के लिए एक समान कानून और नियम हैं. जो पुष्पा-2 रिलीज में पहले दिन हमने 300 रुपये टिकट बेचने की अनुमति दी. उसका बेनेफिट शो बनाया 1300 में टिकट बेचे गए.
उन्होंने कहा कि बेनेफिट शो में बिना पुलिस की जानकारी के अल्लू अर्जुन पहुंचे. कोई व्यवस्था वहां नहीं थी. वहां पूरी धक्का-मुक्की हुई. एक महिला की जान चली गई. उनका बेटा 13 दिन से जिंदगी की जंग लड़ रहा है. इसके लिए पुलिस ने थिएटर वालों, मैनेजमेंट वालों को गिरफ्तार किया. 10 दिन बाद अल्लू अर्जुन को पुलिस लेकर आई. फिर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. यहां जनता की जान चली गई. अगर फिर भी हम कोई केस नहीं लगाएं तो बोला जाएगा कि सिनेमा एक्टर के लिए नया संविधान बना डाला आदमी होता तो एक दिन में जेल में डाल देते. हमारी सरकार के लिए क्राइम के जिम्मेदार का पता लगाना ही जरूरी है. वो चाहे फिल्म स्टार हो या नेता. केस का इससे कोई लेना देना नहीं.
सुरक्षा व्यवस्था की पुलिस की जिम्मेदारी थी. इस पर रेवंत रेड्डी ने कहा कि थिएटर में जाकर अल्लू अर्जुन फिल्म देखने के बाद वापस नहीं लौटे. बल्कि उन्होंने गाड़ी के ऊपर चढ़कर जनता को चीयर किया और माहौल बनाया. जिसका कोई कंट्रोल नहीं था. एक महिला की जान चली गई, कौन जिम्मेदार है? उसके परिवार को कौन जवाब देगा? उनका बेटा जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है. उनकी वो खुद की फिल्म है. बहुत बार उन्होंने इसे शूटिंग में देखा है. अल्लू अर्जुन चाहे तो स्टूडियो में स्पेशल शो देख सकते हैं. जब जनता के बीच में जा रहे हो तो पुलिस को सूचना देना चाहिए. मैं मुख्यमंत्री होकर बिना कुछ बोले यहां आ गया और कुछ हो गया तो? फिर पुलिस बिना किसी के बोले केस दर्ज कर लेगी.
एक बार मंच से अल्लू अर्जुन के तेलुगु में इंट्रोडक्शन कराते समय सम्मान वाला शब्द इस्तेमाल नहीं करने से खफा होने के विपक्ष के आरोपों पर सीएम ने कहा कि वह मेरे रिश्तेदार हैं. उन्हें बचपन से जानता हूं. तो ये बेबुनियाद है. चंद्रशेखर रेड्डी उनके ससुर हैं, वो भी मेरे रिश्तेदार हैं. चिरंजीवी भी कांग्रेस के नेता हैं. वह कांग्रेस के ही परिवार से हैं. गिरफ्तारी करना पुलिस का काम है और उन्होंने अपना काम किया है. पुलिस ने मुझे रिपोर्ट किया है. और जानकारी दी थी.
कौन सा इंडिया-पाकिस्तान का मैच जीता आए?
अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के विरोध में प्रोटेस्ट को लेकर सीएम ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है. अगर कहीं 10-20 लोग इकट्ठे हो गए तो वे भी जेल जाएंगे. गरीब महिला की जान गई है, उसके लिए कोई सवाल नहीं पूछ रहा है. ये फिल्म बनाएं, पैसे लगाएं और पैसे बनाएं. कौन सा इंडिया-पाकिस्तान का मैच जीता आए? मैं खुद स्टार हूं. किसी का फैन नहीं हूं. तेलुगु स्टार कृष्णा का फैन था, वो अब नहीं हैं.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



