
ब्लैक बिकिनी ड्रेस पहन पेरिस फैशन वीक में पहुंचीं प्रेग्नेंट Rihanna, बेबी बंप फ्लॉन्ट कर लूट ली महफिल
AajTak
रिहाना का यह बिकिनी स्टाइल देखते ही बन रहा था. बेबी बंप फ्लॉन्ट करते, चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो और यह बिकिनी स्टाइल रिहाना ने बखूबी कैरी किया. सभी फोटोग्राफर्स और मौजूद लोगों की नजरें बस उनपर ही टिकी रह गईं.
मानना पड़ेगा, प्रेग्नेंसी में भी खुद को कैसे स्टाइलिश रख सकते हैं ये पॉपस्टार रिहाना ने दुनिया को दिखा दिया है. रिहाना अपने बेहतरीन फैशन सेंस का परिचय देने का कोई मौका नहीं गंवाती हैं. प्रेग्नेंसी के कारण चर्चा में बनीं रिहाना ने एक बार फिर बोल्ड फैशन फ्लॉन्ट कर दुनिया को दिखा दिया कि वे पब्लिक प्लेस में भी कैसे बिकिनी को ग्रेसफुली कैरी कर सकती हैं. पेरिस फैशन वीक के डियोर (Dior) शो में पॉपस्टार शियर ब्लैक बिकिनी लुक में पहुंचीं.
बिकिनी स्टाइल के इस शियर ब्लैक ड्रेस के साथ उन्होंने लेदर ट्रेंच कोट, लेदर बूट्स पहने थे. एक्सेसरी में लेयर्ड नेकलेस और मैचिंग ईयरिंग्स. डार्क मरून लिपस्टिक और आधे बालों को ओपन रखे रिहाना कमाल की लग रही थीं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












