
ब्रेकअप, होटल का कमरा और लाश... 'कुदरत' कैसे बन गई कातिल, सनसनीखेज कत्ल की Inside Story
AajTak
Kapil Chaudhary Murder Case: मसूरी में रविवार 10 सितंबर की सुबह कुछ ऐसा हुआ कि पूरे शहर के लोग सकते में आ गए. रोज़ाना ही सैलानियों का खैर-मकदम करने वाले मसूरी के एक होटल 'चाय-रोटी सेवन नाइट' के एक कमरे से एक नौजवान की गला कटी हुई लाश बरामद हुई.
Kapil Chaudhary Murder Case: एक इंस्पेक्टर के बेटे को एक लड़की से प्यार हो जाता है. बात शादी तक तो पहुंच जाती है लेकिन एक तरफ से. इसके बाद एक दिन वो लड़का-लड़की और उनका एक दोस्त उत्तराखंड के मसूरी जाते हैं. तीनों होटल के एक ही कमरे में एक साथ रुकते हैं. बाद में जब होटल का कमरा खुलता है तो अंदर सिर्फ एक लाश मिलती है, बाकि दो लोग गायब हो जाते हैं. वो लाश इंस्पेक्टर के बेटे की थी. और जब इस मामले की हकीकत सामने आती है, तो सब हैरान रह जाते हैं.
10 सितंबर 2023, मसूरी पहाड़ों की रानी मसूरी. अपनी खूबसूरती और सुकून भरे माहौल के लिए जानी जाने वाली मसूरी में रविवार 10 सितंबर की सुबह कुछ ऐसा हुआ कि पूरे शहर के लोग सकते में आ गए. रोज़ाना ही दुनिया भर के सैलानियों का खैर-मकदम करने वाले मसूरी के एक होटल 'चाय-रोटी सेवन नाइट' के एक कमरे से एक नौजवान की गला कटी हुई लाश बरामद हुई.
बिस्तर पर पड़ी थी खूनी से सनी लाश हुआ कुछ यूं कि एक रोज़ पहले यानी 9 सितंबर को कुछ दोस्त इस होटल में रहने के लिए पहुंचे थे. वो तीन थे और तीनों ने एक ही कमरा लिया था. लेकिन सुबह जब इन दोस्तों ने देर तक दरवाजा नहीं खोला, तो होटल वालों ने उन्हें जगाने की कोशिश की. कई बार डोरबेल बजाने के बाद भी जब कमरे के अंदर से कोई रिस्पांस नहीं मिला, तो होटल के कर्मचारियों ने ही कमरे का दरवाजा खोल दिया. लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कमरे के अंदर का जो मंजर देखा, उससे सबके रौंगटे खड़े हो गए. कमरे के बिस्तर पर एक लड़के की खून से सनी लाश पड़ी थी और उसका गला कटा हुआ था.
होटल स्टाफ के पास था मरने वाले का आईडी आनन-फानन में होटलवालों ने मसूरी पुलिस को इसकी खबर दी और पुलिस का पूरा लवाजमा अगले ही पल दल-बल के साथ मौका-ए-वारदात पर मौजूद था. लाश की बरामदगी के साथ ही पुलिस ने तफ्तीश चालू कर दी. पुलिस ने सबसे पहले होटल के मैनेजर से पूछताछ कर ये जानने की कोशिश की कि आखिर वो दोस्त कौन थे? जो इस होटल में ठहरे थे. लेकिन होटल वालों ने बताया कि सिवाय मरने वाले लड़के के उन्होंने और किसी भी दोस्त का आईकार्ड लिया ही नहीं था.
रूड़की का रहने वाला था कपिल चौधरी हां, मैनेजर ने इतना जरूर बताया कि मरने वाले लड़के साथ एक और लड़का और लड़की थी. ऐसे में पुलिस के लिए कातिल दोस्तों के बारे में पता करना थोड़ा चैलेंजिंग हो गया. ख़ैर आई कार्ड से साफ हुआ कि मरने वाले लड़के का नाम कपिल चौधरी है, जो रुड़की का रहनेवाला था और उसके पिता यूपी पुलिस के अफसर हैं.
कार से होटल पहुंचे थे दो लड़के और एक लड़की अब पुलिस ने कपिल के घरवालों से संपर्क साधने के साथ-साथ होटल और उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की शुरुआत की. इस कोशिश में पुलिस एक स्विफ्ट डिजायर कार का पता चला, जिसमें सवार हो कर तीनों इस होटल में पहुंचे थे. फुटेज से ये भी साफ हुआ कि कत्ल के बाद लड़का लड़की की जोड़ी उसी कार में सवार हो कर फरार हो गई.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



